: आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर शिखरे हर तरफ छाए हुए हैं. हर किसी के मन में बस एक सवाल है कि आखिर इतने बड़े स्टार की बेटी आयरा खान (Ira Khan) एक जिम ट्रेनर से शादी कैसे कर रही हैं. क्या है नुपुर की कमाई का जरिया? अगर आपके मन में नुपुर शिखरे को लेकर कई सवाल हैं तो आपके सारे सवालों के जवाब हम देते हैं. जानिए नुपुर शिखरे से जुड़ी हर वो बात जो आप जानना चाहते हैं.
3 जनवरी को है कोर्ट मैरिजIनुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) और आयरा खान 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर रहे हैं. इन दोनों की शादी की तैयारियां काफी लंबे वक्त से चल रही थीं. यहां तक कि आयरा की मेहंदी का फंक्शन लेट नाइट आमिर के जिगरी दोस्त सलमान खान के घर पर रखा गया. इस फंक्शन में किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ पहुंचीं. तो वहीं आमिर भी तैयार होकर बेटी के फंक्शन में पहुंचे.
सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं नुपुरआयरा खान (Ira Khan) के होने वाले पति और आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर कोई आम नहीं बल्कि सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं. यहां तक कि पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भी लंबे वक्त तक ट्रेनर थे. इसके अलावा नुपुर फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट भी हैं. जिससे वो मोटी रकम कमा लेते हैं. निजी लाइफ की बात करें तो नुपुर पुणे के रहने वाले हैं और अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई से की है. 2020 से कर रहे डेटनुपुर और आयरा की पहली मुलाकात जिम में ही हुई थी. इसके बाद दोनों साल 2020 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लगातार ये दोनों एक साथ की मस्ती वाली फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं. वहीं दोनों ने बीते साल परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की और अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
