नई दिल्ली। कोविड के बाद तकनीक हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इनोवेशन और तकनीक की नई लहर इलाज के तरीकों को स्मार्ट बना रही है, इसे हम आने वाले समय में महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में वर्ष 2024 में कुछ तकनीकों का उदय होगा व कुछ को गति मिलेगी।
- नैनो मेडिसिन
नैनो टेक्नोलॉजी हमारे दैनिक जीवन में प्रवेश कर रही है। यह तकनीक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम बदलाव ला सकती है। इस तकनीक का उपयोग कैंसर कोशिकाओं या वायरस के संभावित शिकारी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें रक्त वाहिकाओं में इंजेक्शन के लिए नैनोरोबोट्स की जरूरत होती है।
- स्मार्ट प्रत्यारोपण
2023 में इम्प्लांट से जुड़े और अधिक विकल्प और टेक्नोलॉजी ग्लोबल हैल्थ मार्केट में प्रवेश करेंगे। थ्री-डी प्रिटिंग 2023 में नया नहीं है पर यह तकनीक व्यापक स्पेक्ट्रम के लिए अधिक विश्वसनीय और सुलभ होगी। न्यूरल इम्प्लांट भी इस साल के अंत तक उपलब्ध होने की उम्मीद जताई गई है। - वीयरेबल गैजेट्स
आइओटी ने चिकित्सा के क्षेत्र को बहुत प्रभावित किया है। वीयरेबल गैजेट्स के जरिए रनटाइम डेटा को ट्रैक करते हैं। आइओएमटी में कई स्मार्ट गैजेट शामिल हैं। यह डॉक्टरों को रियल टाइम में हाइ रिस्क रोगियों के स्वास्थ्य को ट्रैक करने में मदद करते हैं। - एआइ हैल्थकेयर
एआइ और मशीन लर्निंग हैल्थकेयर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यह डॉक्टरों को रोगियों के स्वास्थ्य की निगरानी रखने में सक्षम बनाती हैं कि वे क्या खाते हैं, कब सोते हैं, वजन आदि। इसका उपयोग रेडियोलॉजी के क्षेत्र में अधिक होगी। सटीज जांचें होंगी।
स्वास्थ्य संबंधी रुझानों के लिए बिग डेटा उपयोग एक महत्त्वपूर्ण प्रगति है। रोगी की चिकित्सा में सुधार करने और उनके निदान की लागत को तुलनात्मक रूप से कम करने में बिग डेटा बेहद मददगार हो सकता है। क्योंकि बिग डेटा में कई मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड डेटा उपलब्ध हैं।
- वर्चुअल कम्युनिटी
यह रोगी की देखभाल में महत्त्वपूर्ण होगी। वर्चुअल कम्युनिटी रोगियों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों को ऑनलाइन प्राप्त करने व साझा करने के लिए अन्य रोगियों व हैल्थ प्रोफेशनल्स के साथ कनेक्ट होने का मौका देती है।
- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
स्वास्थ्य सेवा के लिए डिजिटल परिवर्तन केवल तकनीक के बारे में नहीं है, यह लोगों के बारे में है। विशेषज्ञों का दावा है कि हैल्थकेयर टेक्नोलॉजी सभी इंडस्ट्रीज में होने वाले परिवर्तनों में सबसे आगे होगी।
- डिजिटल वेलनेस
स्वास्थ्य में सुधार के लिए डिजिटल उपकरणों का उपयोग यानी डिजिटल वेलनेस बढ़ रही है। विभिन्न श्रेणियों के लिए वेलनेस ऐप विकसित किए जा रहे हैं जिनमें मेडिटेशन, माइंडफुलनेस और ऑनलाइन थेरेपी शामिल हैं। समय के साथ यह अधिक सामान्य और पसंदीदा हो जाएंगे। - टेली मेडिसिन
यह आवश्यक रूप से चिकित्सक और रोगी के बीच संपर्क को समाप्त नहीं करता है क्योंकि इसमें रोगी के घर पर मुलाकात शामिल है अर्थात अस्पताल रोगी के पास जाता है। कोरोनाकाल के बाद लोगों को इसका महत्त्व अधिक समझ में आया है। - मेडिकल रोबोटिक्स
स्वास्थ्य सेवा में अपेक्षाकृत नया क्षेत्र मेडिकल रोबोटिक्स है। यह मरीज की देखभाल में सटीकता सुनिश्चित करने के साथ कार्यभार को कम करता है। एआइ से संचालित ऑटोमेशन तकनीक मेडिकल रोबोट को कई कार्य करने में सक्षम बनाती है।