रायपुर:- आज प्रदेशभर में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद जनसम्पर्क विभाग ने एक अन्य लिस्ट जारी की हैं। विभाग ने मंत्रपरिषद के मंत्रियों के पीआरओ यानी जनसम्पर्क अधिकारियों के नाम तय कर दिए हैं। सूची के मुताबिक सहायक जनसम्पर्क अधिकारी कमलेश साहू को उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव का पीआरओ नियुक्त किया गया हैं। इसी तरह जनसम्पर्क के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया गृहमंत्री विजय शर्मा के पीआरओ होंगे। देखें पूरी लिस्ट..

