Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिखने में साधारण सा पौधा,पर झट से बढ़ा देगा इम्यूनिटी, बुढ़ापे में भी दिखेंगे जवान..…
    स्वास्थ्य

    दिखने में साधारण सा पौधा,पर झट से बढ़ा देगा इम्यूनिटी, बुढ़ापे में भी दिखेंगे जवान..…

    By Tv 36 HindustanJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली:- भारत में बहुत पहले से ही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अलग-अलग प्रकार की जड़ी बूटियों का उपयोग किया जाता रहा है. भारत को आयुर्वेद का जनक भी कहा जाता है. जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है. हम भारतवासी बड़ी से बड़ी बीमारी के उपचार में आयुर्वेदिक दवाओं का ही उपयोग करते रहे हैं. धरती पर हमारे आसपास ऐसी हजारों पड़-पौधे मौजूद हैं, जिनका उनके औषधीय गुणों के कारण कई दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है. आयुर्वेद में ऐसे पेड़-पौधों को ऊंचा दर्जा दिया गया है.

    आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की बात होती है, तो अक्सर तुलसी, गिलोय या आंवला की सबसे ज्यादा बात होती है. लेकिन कई ऐसे पौधे हैं जिनका कई बीमारियों के इलाज में दवा बनाने में यूज किया जाता है. लेकिन जानकारी के अभाव में उन्हें खरपतवार समझ कर हम उसे नष्ट कर देते हैं.

    इस रंग के होते हैं फल

    दरअसल, हम बात कर रहे हैं जंगलों में पाए जाने वाले एक साधारण से पौधे मकोय की. जिससे आयुर्वेद में कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है. आयुर्वेद में इसे काकमाची के नाम से भी जाना जाता है. आम तौर पर यह छायादार जगहों पर ज्यादा पाया जाता है. इसके पौधे पर जमुनी और लाल रंग के टमाटर जैसे छोटे-छोटे फल लगते हैं. इस पौधे की लंबाई आमतौर पर 1 से 1.5 फीट तक होती है. साधारण सा दिखने वाला यह पौधा हमें कई रोगों से बचाने में काफी सहायक है.

    कहीं भी उग जाता है मकोय

    मकोय को असल में एक खरपतवार माना जाता है, जो कहीं भी उग जाता है. जंगलों में तो यह नजर आता ही है, साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की मेड़ में भी इसकी झाड़ी खूब नजर आएगी. शहरी क्षेत्रों के पार्क में जो ट्रैक बनाए जाते हैं, उसके दोनों तरफ बनी झाड़ियों में भी मकोय खूब दिखता है. इसका आकार मटर के दानों से कुछ छोटा होता है. फल कच्‍चा होने पर छोटे हरे मटर जैसा दिखता है और जब पक जाता है तो इसका कलर लाल, पीला या बैंगनी काला जैसा नजर आने लगता है.

    जवान बनाए रखने में करता है मदद
    रायबरेली जिले के सीएचसी शिवगढ़ की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि आयुर्वेद में इसे त्रिदोष नाशक माना जाता है. अर्थात वात पित्त और कफ का नाश करने वाली यह औषधि है. आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर में वात- पित्त और कफ तीन दोष होते हैं. जब इन तीनों में से किसी भी एक दोष की कमी या अधिकता हो जाती है. तो हम बीमार पड़ जाते हैं, इसका सेवन करने से हमें बेहद आराम मिल जाता है. इसीलिए इस औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है. यह औषधि पौरुष बल तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसकी जड़ों का बनाया गया काढ़ा शरीर का विष नष्ट करता है और बुढ़ापे की गति को भी मंद कर देता है.

    इन बीमारियों के लिए है रामबाण
    आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर आकांक्षा दीक्षित के मुताबिक मकोय का प्रमुख रूप से एक औषधि पौधा है. इसका इस्तेमाल कुष्ठ और बुखार के उपचार में, सांस संबंधी विकारों को दूर करने में, किडनी की बीमारी , सूजन, बवासीर, पीलिया ,दस्त या कई प्रकार के चर्म रोग के उपचार में इसका सेवन करने से हमें बेहद लाभ मिलता है.

    Post Views: 0

    A simple plant in appearance but it will instantly increase immunity chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article4 अफसरों पर कलेक्टर ने लिया एक्शन,CHMO को भी लिया लपेटे में,जारी किया शोकॉज नोटिस…..
    Next Article डायबिटीज के लिए काल तो जोड़ों के दर्द के लिए महा विनाशक है इस सुंदर फूल का पत्ता, विज्ञान भी मान चुका है लोहा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?