Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » घर में रखने वाली भगवान की मूर्ति कितनी बड़ी होनी चाहिए, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र….
    News

    घर में रखने वाली भगवान की मूर्ति कितनी बड़ी होनी चाहिए, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र….

    By Tv 36 HindustanJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों के घर में पूजा का मंदिर या एक निश्चित पूजा स्थान जरूर होता है. सुख-शांति के लिए लोग घर में कुल देवी या देवता, इष्ट देव की प्रतिमा रखते हैं. वास्तु शास्त्र में देवी-देवताओं की मूर्तियों से जुड़े खास नियम बताए गए हैं. जैसे- पूजा में मंदिर में रखी जानें वाली मूर्तियों की लंबाई क्या होनी चाहिए. शास्त्रों में पूजा मंदिर की क्या ऊंचाई होनी चाहिए या उसमें तस्वीरों को कितनी ऊंचाई पर रखें. इसके लिए भी खास नियम बताया गया है. पूजा मंदिर की ऊंचाई क्या होनी चाहिए. साथ ही पूजा स्थान पर भगवान की मूर्ति को कितनी ऊंचाई पर रखें आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे.

    घर में कितनी ऊंचाई पर रखें मूर्ति?वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार, पूजा स्थान पर देवी-देवताओं की मूर्ति को उचित ऊंचाई पर रखकर पूजा करनी चाहिए. पूजा स्थान पर देवी-देवताओं की मूर्ति को हृदय (हॉर्ट) की ऊंचाई तक रखनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इतनी ऊंचाई पर मूर्ति को रखकर पूजा करने के किसी प्रकार का दोष नहीं लगता. साथ ही पूजा करने वालों पर देवी-देवताओं की नजर रहती है. सुख-शांति के लिए पूजन से जुड़े इस नियम को अक्सर लोग फॉलो करते हैं. जो कि शास्त्रीय मान्यताओं के हिसाब से भी सही है. भक्त अगर बैठकर पूजा करते हैं तो उस स्थिति में भी मूर्ति या तस्वीर को हृदय की ऊंचाई तक रहना चाहिए. वहीं अगर खड़े होकर पूजा करते हैं तो ऐसे में भी उपरोक्त नियम का पालन करना उचित है.

    3 इंच से ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए मूर्तिघर के मंदिर में ज्यादा बड़ी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में रखी जाने वाली देवी-देवताओं की मूर्ति का आकार 3 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. अंगूठे की लंबाई के बराबर ही मूर्ति रखना चाहिए. अंगूठे के आकार से बड़ी मूर्तियां घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए. बड़ी मूर्तियों की पूजा में कई नियमों का पालन करना पड़ता है. इनकी पूजा में छोटी सी गलती अशुभ प्रभाव डालती है.

    किस दिशा में रखें पूजा मंदिर?वास्तु नियम के मुताबिक, घर में मंदिर को हमेशा पूरब की ओर रखना चाहिए. यानी मंदिर का खुला हुआ हिस्सा पूजा करने वाले की ओर होना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरब दिशा की ओर मुंह करके पूजा करना शुभ और उचित ही है. इसके अलावा उत्तर में मुंह करके भी पूजा करने का विधान है

    पूजा

    के लिए सबसे अच्छा समय क्या है?शास्त्रीय मान्यताओं के मुताबिक पूजा-पाठ और ध्यान इत्यादि के लिए सबसे अच्छा समय ब्रह्म मुहूर्त है. इस दौरान किए गए पूजा-पाठ का विशेष लाभ प्राप्त होता है. हालांकि मंदिर में भगवान शिव की पूजा दोपहर 12 बजे से पहले कर लेनी चाहिए. आमतौर पर दिन के पहले प्रहर में पूजा कर लेना अच्छा माना गया है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews How big should be the idol of God kept in the house india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइसरो ने पारंपरिक बैटरी सेल की तुलना में नए प्रकार के सेल यानी फ्यूल सेल का परीक्षण किया,जाने खासियत…..
    Next Article रीवा में मुख्यमंत्री यादव नें जनसभा में की ये बड़ी घोषणाए,इन कार्याे का किया लोकार्पण और शिलान्यास….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…

    February 19, 2026

    रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…

    February 19, 2026

    बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

    February 19, 2026

    श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…
    • रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…
    • बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?