Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » विधानसभा में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में बवाल, लोकसभा के लिए बनी नई कमेटी,कमलनाथ की वापसी…..
    मध्य प्रदेश

    विधानसभा में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में बवाल, लोकसभा के लिए बनी नई कमेटी,कमलनाथ की वापसी…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हार के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई, जिसमें भारी वबाल देखने को मिला. देर शाम ऑल इंडिया कांग्रेस ने इलेक्शन कमेटी और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन कर दिया. जिसमें कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों को भी जगह दी गई है.

    लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनावों में हार के मंथन के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में मीटिंग बुलाई थी. इस दौरान भारी बवाल देखने को मिला. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर ही आस्तीन के सांप बैठे हुए हैं. जिसके बाद देर रात इलेक्शन कमेटी का ऐलान किया गया.

    2 कमेटियों का गठन किया

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने देश के 8 राज्यों के लिए कमेटी का गठन कर दिया है. कांग्रेस ने इलेक्शन कमेटी और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया है. मध्य प्रदेश में इन कमेटियों का प्रमुख पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को बनाया गया है. इलेक्शन कमेटी में चेयरमेन समेत कुल 34 सदस्य शामिल हैं, इसके अलावा 4 पदेन सदस्य भी होंगे. वहीं पीएसी में चेयरमेन समेत कुल 32 सदस्य शामिल हैं, साथ ही कुछ पदेन सदस्य भी होंगे.

    जीतू चेयरमैन, कमलनाथ-दिग्विजय सदस्य

    मध्य प्रदेश प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमैन जीतू पटवारी बनाए गए हैं. वहीं सदस्यों में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तंखा, रामनिवास रावत, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, राजेंद्र कुमार सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, गोविंद सिंह, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, आरिफ मसूद, दिनेश गुर्जर, संजय यूईके, यादवेंद्र सिंह बुंदेला, फंदेलाल मार्को, महेश परमार, पीसी शर्मा, दिलीप सिंह गुर्जर, प्रवीण पाठक, संजय शर्मा, रवि जोशी, तलवार सिंह लोधी, अजय मिश्रा बाबा, जगत बहादुर सिंह, निलय डागा, अशोक सिंह और राजीव सिंह शामिल किए गए हैं. इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सेवा दल के प्रमुख, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी इलेक्शन कमेटी के सदस्य होंगे.

    पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य

    पॉलिटकल अफेयर्स कमेटी का चेयरमेन जीतू पटवारी को बनाया गया है. कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तंखा, नकुलनाथ, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, डॉ. गोविंद सिंह, मीनाक्षी नटराजन, बाला बच्चन, रामनिवास रावत, सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, विजय लक्ष्मी साधौ, जयवर्धन सिंह, हिना कांवरे, आरिफ मसूद, फूल सिंह बरैया, सिद्धार्थ कुशवाह, सुखदेव पांसे, तरुण भनोट, झूमा सोलंकी, प्रियव्रत सिंह, शेख अलीम प्रेसिडेंट, शोभा ओझा और मुकेश नायक इस कमेटी के सदस्य हैं.

    हार पर मंथन, जीत पर फोकस

    विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के कांग्रेस पार्टी के हारे हुए प्रत्याशियों की मैराथन बैठक आयोजित की गई. ये बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली. बैठक में कांग्रेस के हारे हुये सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हार के कारणों को बताया और बाद में लिखित रिपोर्ट भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी को सौंपी. बैठक के दौरान पीसीसी चीफ ने आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की.

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india new committee formed for Lok Sabha Raipur Ruckus in Congress after the crushing defeat in the Assembly Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबहुत खून खराबा हुआ, मगर हम पीछे नहीं हटे, उमा भारती ने बताई कारसेवा-आंदोलन की पूरी कहानी….
    Next Article भोपाल के हॉस्टल से गायब 26 बच्चियां अलग-अलग इलाकों से मिलीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…

    November 8, 2026

    हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…

    November 8, 2026

    दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…

    November 8, 2026

    जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…
    • हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…
    • दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…
    • जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…
    • आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?