Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार किसानों को देगी प्रति किलो 10 रुपये की प्रोत्साहन राशि,जाने पूरी डिटेल्स…
    News

    श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार किसानों को देगी प्रति किलो 10 रुपये की प्रोत्साहन राशि,जाने पूरी डिटेल्स…

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना देश में मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार मोटे अनाज खासकर ज्वार, बाजरा, रागी, कोदों-कुटकी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएँ भी शुरू की गई हैं। इस कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें श्री अन्न-कोदो-कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा आदि का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति किलो 10 रुपए की अतिरिक्त राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के खाते में अंतरित की जाएगी।

    पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी योजना

    रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना जिलों में पूर्व से मिलेट प्र-संस्करण इत्यादि के लिए कार्यरत समूह को फेडरेशन के रूप में संगठित कर क्षमता वृद्धि तथा कोदो-कुटकी के विपणन एवं ब्राण्डिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने की है। योजना वर्ष 2023-24 से वर्ष 2025-26 तक चलेगी तथा इसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण मध्यप्रदेश रहेगा। कंपनी अधिनियम-2013 के अंतर्गत कंपनी के रूप में फेडरेशन गठित होगी।

    विषम जलवायु में भी हो सकती है खेती

    मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कंषाना ने बताया कि मिलेट फसलें विषम जलवायु के प्रति सहनशील है तथा कम उपजाऊ भूमियों में भी अच्छी पैदावार देने में सक्षम है। मिलेट अनाज अनेक पोषक तत्वों जैसे- केल्शियम, आयरन, विटामिन, डायटरी फाईबर आदि से परिपूर्ण हैं। वर्तमान में जागरूक उपभोक्ताओं ने ग्लूटेन के विकल्प के लिए खाद्य पदार्थों पर ध्यान देना प्रारंभ कर दिया है। समस्त मिलेट अनाज ग्लूटेन फ्री होते हैं तथा पौष्टिकता को दृष्टिगत रखते हुए इनका महत्व और भी बढ़ जाता है।

    100 रुपये प्रति किलो से भी अधिक है बाजार भाव

    अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 में श्रीअन्न फसलों के व्यापक प्रचार-प्रसार से मिलेट उत्पादों की मांग में वृद्धि हुई है। कोदो-कुटकी जैसे मिलेट का बाजार मूल्य 100 रूपये प्रति किलो से भी अधिक है। उपभोक्ताओं में वृद्धि से कृषकों की विशेषकर जनजातीय कृषकों की आय वृद्धि में संभावनाएँ बढ़ गई है। निरंतर आपूर्ति न होने, वैल्यू चेन में गैप के कारण कृषकों को इसका उचित लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने बताया कि वैल्यू चेन से मिलेट उत्पादक कृषकों की आय में वृद्धि की जा सकती है। रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना से मिलेट उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी।

    इन जिलों में होती है खेती

    मध्यप्रदेश में कोदो-कुटकी की खेती मण्डला, डिण्डोरी, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, सिवनी और बैतूल जिलों में होती है। कोदो-कुटकी के किसानों की आय में वृद्धि के लिए फसल उत्पादन, भण्डारण, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, उपार्जन, ब्राण्ड बिल्डिंग के साथ वैल्यू चेन विकसित करने के उद्देश्य से रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है।

    कोदो-कुटकी की खेती कर रहे किसानों को कोदो का लगभग 2000 रुपए प्रति क्विंटल तथा कुटकी का लगभग 3000 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य प्राप्त हो रहा है। कृषकों से कोदो- कुटकी एफएक्यू मानक के आधार पर फेडरेशन द्वारा उपार्जित किया जायेगा, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा।

    सरकार देगी अनुदान

    फेडरेशन द्वारा मिलेट फसलों का उत्पादन, मिलेट उपार्जन, विपणन, ब्राण्ड बिल्डिंग एवं वैल्यू एडिशन का कार्य किया जाएगा। फेडरेशन द्वारा एफपीओ में उपलब्ध अधो-संरचना का उपयोग करते हुए गैप की पूर्ति हेतु अधो-संरचना भी विकसित की जाएगी। इससे फेडरेशन तथा एफपीओ का आर्थिक सुधार होगा तथा फेडरेशन द्वारा कृषकों के साथ लाभांश का बंटवारा किया जाएगा। फेडरेशन की प्र-संस्करण अधो-संरचना विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जायेगा। शेष 50 प्रतिशत राशि बैंक लोन अथवा संस्था के पास उपलब्ध राशि का उपयोग किया जा सकेगा। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष पर देय ब्याज राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। कृषि अधो-संरचना विकास निधि द्वारा ब्याज पर 3 प्रतिशत छूट, पात्रता अनुसार उपलब्ध कराने हेतु सहयोग किया जायेगा। कोदो-कुटकी की मार्केटिंग, ब्रॉण्ड वैल्यू एवं वैल्यू चेन हेतु फेडरेशन को 3 वर्षों तक प्रति वर्ष राशि रूपये 15 लाख की सहायता प्रदान की जायेगी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india the government will give an incentive amount of Rs 10 per kg to the farmers Today latest news Today news Under Shri Anna Protsahan Yojana
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2024 पर लड़कियां Hero के इस Electric Scooter की उम्मीद करती है अपने बॉयफ्रेंड से, जानिए क्या है इस Scooter की खास बात…
    Next Article iphone के आधे दाम पर आ रही है Zelio Eeva Electric Scooter, फुल चार्ज में मिलेगी 90km तक रेंज, जानिए क्या है तगड़े फीचर्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?