Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्लेन में 128 लोगों की अटक गई जान जब जलने लगी इमरजेंसी लाइट….
    News

    प्लेन में 128 लोगों की अटक गई जान जब जलने लगी इमरजेंसी लाइट….

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका में बुधवार को बड़ी हवाई दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई. फ्लोरिडा के सारासोटा से रवाना हुई यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान में कुछ समय बाद मशीन ने अचानक एक दरवाजा खुले होने का संकेत देते हुए लाइट ब्लिंक करना शुरू कर दिया. यह देख पायलट ने तुरंत नजदीकी हवाई अड्डे को इमरजेंसी मेसेज भेजा और वहां से अनुमति मिलने के बाद प्लेन को लैंड करवा दिया. हवा में पहुंचाने पर जलने लगीं इमर्जेंसी लाइटें

    सहयोगी वेबसाइट WION के मुताबिक यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 2434 फ्लोरिडा के सारासोटा से बुधवार शाम 3.42 बजे शिकागो की ओर जा रही थी. तभी प्लेन की इमरजेंसी लाइट चमकने लगी. वे जलती-बुझती लाइटें प्लेन में कुछ गड़बड़ होने का संकेत दे रही थीं. विमान उड़ा रहे पायलटों ने रिस्क न लेते हुए तुरंत प्लेन को टाम्पा की ओर मोड़ दिया गया. इसके साथ ही पायलटों ने इमरजेंसी की सूचना देते हुए आपात तैयारियां रखने का भी आग्रह किया.

    प्लेन में सवार 128 लोगों की अटक गई सांसेंटाम्पा से लैंडिंग का सिग्नल मिलते ही प्लेन ने शाम 4:35 बजे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली. विमान में 123 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य शामिल थे. वहां पर प्लेन की बारीकी से चेकिंग की गई तो उसका एक दरवाजा लूज पाया गया, जिसकी वजह से मशीन की लाइट ब्लिंक करके इमरजेंसी का संकेत दे रही थी.नजदीकी हवाई अड्डे पर करवाई गई लैंडिंगएयर ट्रैवल एक्सपर्टों के मुताबिक इमरजेंसी का सिग्नल मिलते ही प्लेन को तुरंत नजदीकी हवाई अड्डे पर उतारकर पायलटों ने बहुत समझदारी का परिचय दिया. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो ऊंचे आसमान में हवा के तेज दबाव की वजह से ढीला दरवाजा उखड़कर गिर सकता था.

    जिससे प्लेन में सवार यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी. बाद में प्लेन की चेकिंग और मरम्मत के बाद उसे आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया.एक हफ्ते पहले हवा में उड़ गया था प्लेन का प्लगहवा में प्लेन का दरवाजा ढीला हो जाने की यह घटना अलास्का एयरलाइंस के दरवाज़े का प्लग का प्लग आसमान में उड़ जाने के वाकये के एक हफ्ते बाद हुई. इस घटना से विमान में एक बड़ा छेद हो गया था. यह घटना तब हुई थी, जब अमेरिका के पोर्टलैंड ओरेगॉन से 5 जनवरी को उड़ी अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट- 1282 आसमान में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी. तभी उसके दरवाजे का एक प्लग निकलकर हवा में उड़ गया. अमेरिका ने 171 विमानों का रोक दिया परिचालनइस घटना से बाहर की हवा के तेज दबाव की वजह से प्लेन में सवार यात्रियों का सारा सामान उड़कर पिछले हिस्से में पहुंच गया था और विमान डगमगाने लगा था. इसके बाद पायलटों ने प्लेन को इमजरेंसी लैंड करवाया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया. इस घटना के बाद से अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर अथॉरिटी ने लगभग 171 बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों को उड़ान के लिए रोक लिया है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन लोगों को दे सकती है तोहफा…..
    Next Article मृत्यु के समय व्यक्ति को क्या अनुभव होता है, इसका जवाब है गरुड़ पुराण में…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में माओवादियों का ‘कुबेर का खजाना हुआ बरामद; 3 महीने में 6.75 करोड़ नगद और 8 किलो सोना जब्त, सर्च ऑपरेशन जारी…

    May 7, 2026

    भोपाल को मिला ‘अटल भवन’, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन; अब एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के…

    May 7, 2026

    वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम

    May 7, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी की पहल…

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बस्तर में माओवादियों का ‘कुबेर का खजाना हुआ बरामद; 3 महीने में 6.75 करोड़ नगद और 8 किलो सोना जब्त, सर्च ऑपरेशन जारी…
    • भोपाल को मिला ‘अटल भवन’, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन; अब एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के…
    • वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी की पहल…
    • महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की एक नई धारा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?