बॉलीवुड की दुनिया बड़ी ही अजीबोगरीब है। यहाँ लोग जितनी कामयाबी और प्रसिद्धि हांसिल करते है उतनी ही उनकी ज़िंदगी मुश्किल भी होती है। यहाँ पे सफलता और ग्लेमर के जितने किस्से है उतनी ही दुःख देने वाली कहानियाँ भी जुडी हुईं है। जिसमे कईं जाने माने सितारों की अकाल मृत्यु भी शामिल है। आज हम उन अदाकाराओं को याद करेंगे जो बहुत छोटी उम्र में ही दुनिया छोड़ गईं।
स्मिता पाटिल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल की असामयिक मौत से बॉलीवुड में सबको सदमे में डाल दिया था। स्मिता पाटिल ने कम उम्र में ही बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया था। बताया जाता है कि स्मिता पाटिल की मृत्यु केवल 31 वर्ष की आयु में बेटे प्रतीक के जन्म के तुरंत बाद प्रसव के दौरान कुछ जटिलताओं की वजह से हुई।
जिया खान जिया खान बॉलीवूड का एक उभरता हुआ सितारा थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में दी अमिताभ बच्चन जी के साथ काम करने का मौका पा लिया था। जिया की जब मृत्यु हुई, वो सिर्फ 25 वर्ष की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार जिया ने आत्महत्या का रास्ता अपनाया था। सूरज पंचोली से उनकी लव-लाइफ भी काफ़ी चर्चा में थी। उनकी मौत भी एक मिस्ट्री बनकर रह गई।
प्रत्यूषा बनर्जी प्रत्युषा बनर्जी जानीमानी टीवी अदाकारा थी। “बालिका वधू” टीवी शॉ से घर घर में पहुँच गई थी। महज़ २४ साल की उम्र में वह ज़िंदगी की कठनाइयों के सामने हार गई, और उन्होंने खुद ही अपने जीवन का अंत लाना पसंद किया।
