नई दिल्ली:- हमें जिंदा रहने के लिए विभिन्न तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है. हम क्या खाते हैं यह हमारे शरीर पर असर करता है. हेल्दी रहने के लिए इन पोषक तत्वों का संतुलित होना ज्यादा जरूरी है. शरीर में हर चीज की संतुलित मात्रा चाहिए. अगर इसमें कम-ज्यादा हो जाए तो शरीर में बीमारियां पनपने लगती है. आधुनिक लाइफस्टाइल में अनहेल्दी खान-पान का चलन बढ़ा है जिसके कारण हमारे शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. इम्यूनिटी कमजोर होने से ही कई तरह की क्रोनिक बीमारियां जैसे कि ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, मोटापा आदि शरीर में बसेरा बनाने लगती है. इसलिए संतुलित भोजन की आवश्यकता है. हालांकि हेल्दी रहने के लिए संतुलित भोजन के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है लेकिन कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा को संतुलित कर देते हैं.
- बादाम-हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक रात में सोने से पहले आप बादाम का सेवन कर सकते है. इसमें प्रचूर मात्रा में संतुलित पोषण से भरा हुआ है. इसमें 18 प्रतिशत फॉस्फोरस, 23 प्रतिशत राइबोफ्लेविन और 35 प्रतिशत मैगनीज होता है. बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हर तरह के क्रोनिक डिजीज यानी ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज आदि से बचाते है. मैगनीज महिलाओं को ज्यादा जरूरत होती है. इसलिए अगर रात में सोने से पहले कुछ बादाम खा लिए जाएं तो सुकून की नींद भी आती है और कई बीमारियों से भी रक्षा होती है.
2.कैमोमाइल की चाय-कैमोमाइल वह चाय नहीं है जो आप पीते हैं. यह हर्बल चाय है जो औषधीय गुणों से भरपूर है. रात में अगर सोने से पहले कैमोमाइल की चाय पीते हैं तो इसके कई फायदे हैं. कैमोमाइल की चाय में फ्लेवेनोएड होता है कि इंफ्लामेशन को खत्म करता है. इंफ्लामेश के कारण शरीर में कई क्रोनिक बीमारियां पनपती है. यानी कैमोमाइल की चाय बीमारियों से रक्षा करने में बहुत कारगर है. अध्ययन के मुताबिक कैमोमाइल की चाय से कैंसर के जोखिम को भी कम किया जा सकता है. इस चाय से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. यह याददाश्त के लिए भी अच्छी है और सुकून की नींद दिलाती है.
3.चेरी का जूस-चेरी में फ्लेवेनोएड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरे होते हैं. ये कंपाउड शरीर को बीमारियों से लड़ने में मजबूत बनाते हैं. चेरी के जूस में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम का भंडार है. ये सब हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर और क्रोनिक बीमारियों से दूर रखते हैं. इलमें एंथोसाइनिन, फ्लेवेनोएड नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रात को अच्छी नींद लाते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं.
4.अखरोट-अखरोट अपने संपूर्ण पोषण वाले गुणों के कारण काफी लोकप्रिय है. रात में सोते समय अगर अखरोट का सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है. अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस,मैग्नीज और कॉपर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. अखरोट वजन पर काबू रखने, हार्ट हेल्थ को दुरुस्त करने और क्रोनिक बीमारियों से दूर रहने के लिए बहुत फायदेमंद है.
5.ओटमील-ओटमील प्रोटीन का भंडार है. भारत में अधिकांश लोगों में प्रोटीन की कमी होती है. अगर आप थोड़ी मात्रा में भी ओटमील का सेवन रात को करते हैं तो इससे अच्छी नींद आएगी और सुबह पेट भी साफ रहेगा. इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है. ओटमील के सेवन से अगले दिन आप तरोताजा महूसस करेंगे.
