Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्रह्मांड की घटनाओं को जानने के लिए चीन ने नया सैटेलाइट लॉन्च किया, जाने सैटेलाइट का डिजाइन कमल जैसा क्यों रखा गया…..
    News

    ब्रह्मांड की घटनाओं को जानने के लिए चीन ने नया सैटेलाइट लॉन्च किया, जाने सैटेलाइट का डिजाइन कमल जैसा क्यों रखा गया…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन ने ब्रह्मांड की रहस्यमय घटनाओं को जानने के लिए नया सैटेलाइट लॉन्च किया है. इसका नाम आइंस्टीन प्रोब (ईपी) है. इसका खास डिजाइन सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. चीनी मीडिया का दावा है कि यह सैटेलाइट खिले हुए कमल की तरह दिखता है.आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट को चीन के सिचुआन प्रांत स्थित जिचांग सैटेलाइट लाॅन्च सेंटर से लाॅन्च किया गया. इस सेटेलाइट ने बीजिंग के समयानुसार दोपहर 3:03 बजे अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी. आइए जानते हैं कि इस सैटेलाइट से वैज्ञानिक ब्रह्मांड के कौन से रहस्य सुलझाएंगे और इसे कमल का डिजाइन ही क्यों दिया गया है.

    सैटेलाइट का डिजाइन कमल जैसा क्यों?चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट का वजन 1.45 टन है. यह एक एसयूवी जिसना बड़ा है. इसमें कुल 14 मॉड्यूल लगे हैं. 12 मॉड्यूल साइड में और 2 नीचे की तरफ हैं. देखने पर ये सैटेलाइट एक कमल की तरह लगता है. साइड वाले मॉड्यूल कमल की 12 पंखुड़ियों की तरह नजर आते हैं. वहीं, नीचे वाले मॉड्यूल उसके जैसे प्रतीत होते हैं. नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरीज़ ऑफ द चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ता और ईपी मिशन का हिस्सा रहे युआन वेइमिन ने कहा, ‘यह अब तक का सबसे सुंदर सैटेलाइट है.’

    चीन के सैटेलाइट का नाम जर्मनी में पैदा हुए अल्बर्ट आइंस्टीन के नाम पर रखा गया है. इसके पीछे एक विशेष वजह है. दरअसल, इस सैटेलाइट का उद्देश्य ब्रह्मांड में ब्लैक होल की खोज करना है.युआन ने कहा, ‘चूंकि आइंस्टीन की थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी के सिद्धांत से ब्लैक होल और गुरुत्वाकर्षण वेव की भविष्यवाणियां की गई हैं. इसलिए उपग्रह का नाम महान वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है.’Einstein Probe Chinaचीन के सैटेलाइट का नाम वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के नाम पर रखा गया है.

    ब्लैक होल की होगी खोजसैटेलाइट के साइड वाले 12 मॉड्यूल में वाइड-फील्ड एक्स-रे टेलीस्कोप (WXT) फिट हैं. जबकि नीचे के दो मॉड्यूल में फॉलो-अप एक्स-रे टेलीस्कोप (FXT) लगे हुए हैं. ये सब टेलीस्कोप मिलकर एक स्पेस ऑब्जर्वेटरी की तरह काम करेंगे. इनसे सुपरनोवा विस्फोटों से निकलने वाली पहले लाइट को पकड़ने में मदद मिलेगी. साथ ही ये ग्रेविटेशनल वेव घटनाओं के साथ आने वाले एक्स-रे संकेतों की खोज करने और उन्हें इंगित करने का काम करेगा.उम्मीद की जा रही है कि इस मिशन से ब्रह्माण्ड में दूर-दूर तक मौजूद डॉर्मेंट ब्लैक होल की खोज हो सकेगी.

    डॉर्मेंट ब्लैक होल वो ब्लैक होल होते हैं जिनसे अभी तक कोई प्रकाश की किरणें डिटेक्ट नहीं हुई हैं.हालांकि, ये ब्लैक होल पास के तारों को खींचने में सक्षम होते हैं. इस प्राॅसेस में एक्स-रे लाइट चमकने लगती है. आइंस्टीन प्रोब सैटेलाइट इन एक्स-रे की तलाश करेगा. जिससे मुश्किल से पता लगाने वाले ब्लैक होल की खोज करके उन पर अध्ययन किया जा सकेगा.लॉबस्टर की आंख से ली प्रेरणावैज्ञानिकों ने WXT को विकसित करने में लॉबस्टर की आंख की से प्रेरणा ली है. इस विशेष संरचना से एक साथ वाइड फील्ड ऑब्जर्वेशन और एक्स-रे फोकस इमेजिंग हासिल की जा सकेगी. WXT एक बार में बहुत बड़े हिस्से को देख सकता है.

    दावा किया जा रहा है कि ये एक बार में आकाश के बारहवें हिस्से पर नजर बनाए रख सकता है. वहीं, नीचे वाले मॉड्यूलों में लगे FXT टेलीस्कोप स्वतंत्र रूप से विस्फोटक स्रोतों की खोज करने में सक्षम है.

    Post Views: 0

    China launched a new satellite to know the events of the universe Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमालदीव सरकार को आर्थिक रूप से खासा नुकसान उठाना पड़ रहा, फिर भी भारत के खिलाफ जुबानी जंग जारी….
    Next Article पहली मुलाकात के दौरान लड़कियां, लड़कों की इन चीजों को करती है नोटिस…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय…

    September 30, 2026

    बुध ग्रह को मजबूत करने और गणेश जी की कृपा पाने के लिए करें ये काम…

    September 30, 2026

    इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल…

    September 30, 2026

    संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय…
    • बुध ग्रह को मजबूत करने और गणेश जी की कृपा पाने के लिए करें ये काम…
    • इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    • संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति
    • संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?