Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में किया ऐसा निवेश……
    News

    प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में किया ऐसा निवेश……

    By Tv 36 HindustanJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमिताभ बच्चन जितने बेहतरीन अदाकार हैं, उतने ही सुलझे और समझदार निवेशक भी. उन्होंने अयोध्या की बढ़ती डिमांड को भांपते हुए मोटा निवेश कर दिया है. जब से बाजार में खबर आई है, हर कोई हैरान है. आखिर अमिताभ बच्चन ने ये डील कब और कैसे की? इस डील के बारे में ज्यादा लोगों जानकारी तक नहीं थी. अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में प्लॉट खरीदा है. जिसकी कीमत करोड़ों रुपयों में बताई जा रही है. सुनने में आ रहा है कि सदी के महानायक वहां पर घर बनाएंगे. आइए आपको भी इस डील के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.14.5 करोड़ रुपए का प्लॉट खरीदाराम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ रुपए का प्लॉट खरीदा है.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन ने मुंबई बेस्ड डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के 7-स्टार एन्क्लेव द सरयू में एक प्लॉट खरीदा. द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा और अमिताभ बच्चन के बीच लेन-देन से परिचित लोगों का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि बच्चन लगभग 10,000 वर्ग फुट का घर बनाएंगे और इसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपए है. प्रोजेक्ट सरयू का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है, उसी दिन राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन करेंगे. सरयू प्रोजेक्ट 51 एकड़ में फैला हुई है.

    अमिताभ बच्चन का जन्म इलाहाबाद में ही हुआ है.प्रोजेक्ट से 15 मिनट मिनट की दूरी पर मंदिरमीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट में अपने निवेश के बारे में बोलते हुए, अमिताभ बच्चन ने अयोध्या ऐसा शहर जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है. वहीं दूसरी ओर एचओएबीएल के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि वे सरयू के “प्रथम नागरिक” के रूप में बच्चन का स्वागत करते हैं. ये प्रोजेक्ट राम मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर और इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 30 मिनट की दूरी पर है. इस एंक्लेव में ब्रुकफील्ड ग्रुप का लीला पैलेस, होटल और रिसॉर्ट्स के साथ पार्टनरशिन में एक फाइव स्टार पैलेस होटल भी होगा. यह प्रोजेक्ट मार्च 2028 तक पूरी होने वाली है.

    लगातार बढ़ रहे रियल एस्टेट के दाम2019 के बाद से अयोध्या में बड़े पैमाने पर इंफ्रस्ट्रक्चर पर काम हो रहा है. जब सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद वाली जगह का मालिकाना हक हिंदुओं को दिया. उसके बाद से शहर के भीतर और इसके बाहरी इलाके लखनऊ और गोरखपुर में जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. जानकारी के अनुसार अयोध्या में ही रियल एस्टेट की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा इजाफा हो गया है.

    Post Views: 0

    Before his death Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजनीतिक झटकों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में 2024 में इस उम्मीद की आस…..
    Next Article मशहूर शायर का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

    July 25, 2026

    राजधानी मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट…

    July 25, 2026

    लोकसभा में इस दिन पेश होगा सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, डॉ. जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव…

    July 25, 2026

    CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान, मांगों पर सहमति के बाद लिया ये फैसला…

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…
    • राजधानी मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट…
    • लोकसभा में इस दिन पेश होगा सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, डॉ. जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव…
    • CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान, मांगों पर सहमति के बाद लिया ये फैसला…
    • आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?