Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गजब हो जाएगा अगर आपने इस तरीके से खा लिए अलसी के बीज, भूल जाएंगे ज्यादा वजन और मोटापा नाम की चीज…
    स्वास्थ्य

    गजब हो जाएगा अगर आपने इस तरीके से खा लिए अलसी के बीज, भूल जाएंगे ज्यादा वजन और मोटापा नाम की चीज…

    By Tv 36 HindustanJanuary 15, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- अलसी के बीज हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है. इसमें विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज,ओमेगा-3 एसिड और लिगनन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. शाकाहारी लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. ऐसे लोगों के लिए अलसी के बीज प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं. इसे प्लांट बेस्ड प्रोटीन भी कहा जाता है.

    Best Protein Sources for Vegans and Vegetarians: 

    अलसी के बीज दो तरह के होते हैं सुनहरा और भूरा. सुनहरे अलसी के बीजों में भूरे बीजों के मुकाबले ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा कम होती है इसलिए, भूरे अलसी के बीजों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है. अगर आप भुने हुए अलसी के बीज खाते हैं तो आपको और भी फायदा मिलेगा. भुने हुए अलसी के बीज को नियमित रूप से खाने से कई रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है.

    भुने हुए अलसी के बीज खाने के फायदे |

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार : अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड से शरीर को ढेरों फायदा मिलता है. रिसर्चर्स के मुताबिक अलसी के सेवन से एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रोल लेवल में कमी आती है वहीं एचडीएल यानि अच्छे कोलेस्ट्रोल के स्तर में इजाफा होता है. इस वजह से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने और दिल की सेहत दुरूस्त रखने में शरीर को मदद मिलती है.  

    वेट लॉस में करेगा मदद : भुनी हुई अलसी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है. फाइबर रिच डाइट शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. मेटाबॉलिज्म रेट ज्यादा रहने पर शरीर में फैट बर्न का रेट बढ़ जाता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. अगर आप भी वजन कम करने की कोशिशों में लगे हैं तो भुनी हुई अलसी को अपने डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.

    कब्ज से मिलेगी राहत : अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है. कब्ज या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से परेशान लोगों को रोजाना अलसी के बीज खाने की सलाह दी जाती है.
    जोड़ों के दर्द से छुटकारा : बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है. यही नहीं ठंड में कम उम्र के लोगों को भी जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत रहती है. ऐसे में अलसी के बीज आपके लिए गुणकारी साबित होंगे क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण अलसी के सेवन से जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है.

    बढ़ाएगा ब्रेन पावर :

    अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा ओमेगा-6 भी भरपूर मात्रा में मौजूद होती है. ये पोषक तत्व हमारे मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं. जिस तरह शरीर को पोषक तत्व की जरूरत होती है उसी तरह ब्रेन को भी पोषण की जरूरत होती है. अपना ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए भुनी हुई अलसी का नियमित सेवन करें, इससे आपकी कार्य क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी. 

    स्किन होगा क्लियर :

    अलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और लिग्नान अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं. इससे चेहरे की झुर्रियों को कम होते हैं. इसके अलावा अलसी में मौजूद फैटी एसिड स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है. भुनी हुई अलसी विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत होता है जिससे दाग-धब्बे के साथ स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है.

    बेहतर पाचन : भुनी हुई अलसी के नियमित सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी निजात मिलता है. इसे खाने से कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन तंत्र दुरुस्त होता है. अगर आप भी पाचन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो मुठ्ठी भर भुनी हुई अलसी का सेवन रोज करें, इससे आपको जल्द राहत मिलेगी.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india It will be amazing if you eat flax seeds in this manner Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसानों के खिले चेहरे, अब मिलेगा यूरिया गोल्ड, दोगुनी पैदावार से बढ़ेगी आमदनी, जानिये क्या है योजना….
    Next Article 5G की स्मार्ट दुनिया में OnePlus ला रहा अपना बादशाह, प्रीमियम फीचर्स और HD कैमरा क्वालिटी के साथ, देखे कीमत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…

    April 29, 2026

    सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…

    April 29, 2026

    Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…

    April 29, 2026

    5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    • सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    • Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…
    • 5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?