Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पेट में गांठ बनने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय पर इस तरह करें पहचान….
    स्वास्थ्य

    पेट में गांठ बनने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय पर इस तरह करें पहचान….

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पेट पर गांठ बनने पर दिखते हैं ये लक्षण पेट की गांठ की स्थिति में मरीज के पेट पर सूजन या उभार नजर आने लगता है। इस परेशानी को कमर के पास, नाभि के पास या सर्जिकल निशान के आसपास महसूस किया जा सकता है। यह काफी दर्दनाक हो सकता है और आमतौर पर सर्जरी के माध्यम से पेट की गांठ का इलाज किया जाता है। पेट पर होने वाली गांठ अधिकतर मामले में काफी नरम होती है, लेकिन इसके अंदरुनी कारण के आधार पर यह सख्त भी हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। आज इस लेख में हम पेट पर होने वाली गांठ के कुछ लक्षणों के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं पेट की गांठ के क्या लक्षण हैं?

    पेट में दर्द होना

    पेट में गांठ होने पर मरीजों का काफी असहनीय दर्द होता है। इस स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है। अगर आपके पेट पर गांठ है और काफी तेज दर्द हो रहा है, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लेकर अपना समय पर इलाज कराएं। ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।

    पेट का फूलना

    पेट पर गांठ होने पर मरीज का पेट अचानक से फूलने लगता है। ऐसे में मरीज अगर कुछ हल्का भी खाते हैं, तो उनका पेट काफी ज्यादा फूलने लगता है। ऐसे में उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। साथ ही खानपान पर भी अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता है।

    जी मिचलाना

    पेट के आसपास गांठ बनने पर कई मरीजों को जी मिचलाना या फिर उल्टी होने जैसा महसूस होता है। ऐसी स्थिति में कई बार थकान और असहज महसूस होता है। अगर आपको इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

    भूख न लगना

    पेट के आसपास गांठ बनने पर मरीजों में भूख की कमी भी देखी गई है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह की जरूरत है, ताकि आपके शरीर में खाना न खाने की वजह से किस तरह की परेशानी न हो सके। साथ ही भूख को बढ़ाने वाली दवा दे सके। हालांकि, ध्यान रखें कि भूख की कमी के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।

    गांठ के आसपास जलन होना

    पेट में गांठ होने की स्थिति में गांठ के आसपास काफी ज्यादा जलन होने लगती है। ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क की जरूरत होती है, ताकि आपकी परेशानी को दूर किया जा सके।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur these symptoms appear in the body Today latest news Today news When a lump is formed in the stomach
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडायबिटीज के इन लक्षणों पर नहीं जाता किसी का ध्यान, शरीर में चुपके-चुपके घर बना लेती है ये क्रोनिक बीमारी….
    Next Article गुड़हल का पौधा फूलों से लद जाएगा, 12 महीने खिलेंगे फूल, बस पानी में मिलाकर डाल दें यह चीज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एफएलएन मेले में कौशल की चमक- बच्चों ने बच्चों को सिखाया,विधिक सेवा संग सीख का अनोखा उत्सव…

    November 23, 2025

    आखिर राजधानी में कौन-सा नया नियम लागू जानकर चौंक जाएंगे…

    November 23, 2025

    सरकार का एक और नया नियम लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, लेकिन कैसे…

    November 23, 2025

    बालको निरंतर कर रहा है सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य…

    November 23, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एफएलएन मेले में कौशल की चमक- बच्चों ने बच्चों को सिखाया,विधिक सेवा संग सीख का अनोखा उत्सव…
    • आखिर राजधानी में कौन-सा नया नियम लागू जानकर चौंक जाएंगे…
    • सरकार का एक और नया नियम लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, लेकिन कैसे…
    • बालको निरंतर कर रहा है सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य…
    • स्त्री एक्टर शूटिंग के दौरान घायल पैर में आया फ्रैक्चर, दो हफ्ते के लिए रुकी शूटिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?