Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » भारत में ऐसी भी टेक्नोलॉजी है, जो घने कोहरे में फ्लाइट की सेफ लैंडिंग करवा सकती है, मगर इस वजह से नहीं हो पाता उपयोग……
    News

    भारत में ऐसी भी टेक्नोलॉजी है, जो घने कोहरे में फ्लाइट की सेफ लैंडिंग करवा सकती है, मगर इस वजह से नहीं हो पाता उपयोग……

    By Tv 36 HindustanJanuary 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हाल में इंडिगो की फ्लाइट का एक वायरल वीडियो आपने देखा होगा. इसमें एक फ्लाइट लेट होने की वजह से एक गुस्साया यात्री केबिन क्रू पर हमला कर देता है. आखिर ये फ्लाइट 10 से 12 घंटे लेट थी और इसकी वजह उत्तर भारत में इन दिनों पड़ रहा घना कोहरा है. कोहरे की वजह से फ्लाइट लेट होना लाजिमी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसी भी टेक्नोलॉजी है, जो घने कोहरे में फ्लाइट की सेफ लैंडिंग करवा सकती है. फिर हमारे यहां इसे इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता?

    चलिए पहले समझते हैं इसी टेक्नोलॉजी के बारे में…घने कोहरे में फ्लाइट की सेफ लैंडिंग में CAT टेक्नोलॉजी बेहद काम आती है. यह एक तरह का नेविगेशन सिस्टम है, जो रनवे पर लगे रडार सेंसर्स और हवाई जहाज के संपर्क से चलता है. इसमें हवाई जहाज का सीधा कनेक्शन रनवे के रडार सिस्टम से होता है जिससे पायलट को रनवे पर विमान को उतारने, रनवे की स्थिति और उसे सही स्थिति में रखने की जानकारी मिलती है. हालांकि इसके लिए पायलट का ट्रेन्ड होना बहुत जरूरी है.दिल्ली-कोलकाता में उपलब्धहै CAT-3ऐसे एयरपोर्ट जिनके रनवे पर CAT नहीं है, वहां कोहरे या बेहद कम विजिबिलिटी में जहाज उतारना टेढ़ी खीर होता है.

    हालांकि दिल्ली में यह सुविधा उपलब्ध है. लेकिन ये दिल्ली के एयर ट्रैफिक के लिए नाकाफी है. भारत में सबसे अच्छी क्षमता वाली CAT-3 टेक्नाोलॉजी है. ये दिल्ली के बस दो रनवे पर मौजूद है. वहीं कोलकाता हवाई अड्डे पर भी ये सुविधा उपलब्ध है. दिल्ली में एयर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से कई बार जहाज को लखनऊ, भोपाल या जयपुर भेज दिया जाता है. वैसे कैट सिस्टम की कई कैटेगरी होती हैं…

    CAT-1: इसमें जनरल विजिबिलिटी आठ सौ मीटर और रनवे की विजिबिलिटी 550 मीटर से कम नहीं होना चाहिए. लैंड करने का फैसला लेते समय ऊंचाई दो सौ फुट से कम नहीं होना चाहिए.CAT-2: इस रनवे पर विजिबिलिटी 350 मीटर से कम नहीं होना चाहिए. इसी तरह डिसीजन हाइट सौ फुट से कम नहीं हो सकता

    .CAT-3: यह रनवे सबसे उच्च श्रेणी में आते हैं. इसकी तकनीक बेहद शानदार है. कोहरे में और बेहद कम विजिबिलिटी में भी इन पर लैंडिंग आसान होती है. इसे भी तीन श्रेणी में बाँटा गया है. यह क्रमशः CAT-3A, CAT-3B और CAT-3C कहे जाते हैं. ऐसे रनवे पर 50 मीटर की विजिबिलिटी पर भी कुशल पायलट आसानी से जहाज उतार लेते हैं

    .CAT-3 के लिए पायलटों की होती है विशेष ट्रेनिंगCAT-3 से सुसज्जित रनवे के लिए पायलटों को विशेष प्रशिक्षण लेना होता है. यह ट्रेनिंग अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होती है. इसका प्रमाणपत्र भी मिलता है. ट्रेंड पायलट केवल कोहरा या कम विजिबिलिटी में ही नहीं तूफानी बारिश, विपरीत मौसम में भी जहाज कुशलता पूर्वक लैंड कराने में सक्षम होते हैं. ऐसे पायलट CAT-3 रनवे पर ऑटो पायलट मोड, ग्राउंड इक्विपमेंट और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग एप्रोच के माध्यम से जहाज को कुशलता पूर्वक उतारने में सक्षम होते हैं.हर पायलट को नहीं मिल सकती है ट्रेनिंगCAT-3 रनवे पर जहाज उतारने का प्रशिक्षण लेने के लिए मुख्य पायलट के पास कम से कम ढाई हजार घंटे का उड़ान का अनुभव होना चाहिए. इसी तरह सह-पायलट को भी पाँच सौ घंटे का तजुर्बा जरूरी है.

    CAT-2 की तीन घंटे की ट्रेनिंग हासिल करने के बाद ही पायलट CAT-3 के प्रशिक्षण के योग्य माने जाते हैं. CAT-2 और CAT-3 की ट्रेनिंग के लिए आल वेदर ऑपरेशन्स का कोर्स होता है, जो पायलट को करना होता है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के मुताबिक देश में सिर्फ पाँच फीसदी पायलट CAT-3 रनवे के लिए प्रशिक्षित हैं. संगठन ने मांग की है कि ज्यादा से ज्यादा पायलटों को इसकी ट्रेनिंग दिलाई जाए.50 लाख रुपए महीना मेंटिनेंसCAT-3 प्रणाली को रनवे से इन्टीग्रेट करने की लागत करीब 10 करोड़ रुपए आती है. जबकि इसका मेन्टिनेस कॉस्ट भी 50 लाख रुपए महीने तक जाता है.

    Views: 0
    Hindi khabar hindinews india There is also such technology in India Today latest news Today news which can ensure safe landing of flights in dense fog
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमहुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया, अगर खाली नहीं करेंगी तो होगी यह कार्यवाही…..
    Next Article लाल सागर की संकट की वजह से देश में बढ़ेगी महंगाई, सरकार ने उठाया यह कदम…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत मंडपम में कल गूंजेगी प्रदेश की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर इन नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति…

    November 19, 2026

    धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक एवं पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन संभागायुक्त-नरेंद्र दुग्गा…

    November 19, 2026

    हाई कोर्ट का बड़ा फैसला TET में 0.093 अंक से चूकी अभ्यर्थी को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज…

    November 19, 2026

    चक्रवात अकवान का असर, वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों के समय में बदलाव, 8 घंटे तक देरी से चलेंगी ट्रेनें…

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत मंडपम में कल गूंजेगी प्रदेश की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर इन नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति…
    • धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक एवं पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन संभागायुक्त-नरेंद्र दुग्गा…
    • हाई कोर्ट का बड़ा फैसला TET में 0.093 अंक से चूकी अभ्यर्थी को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज…
    • चक्रवात अकवान का असर, वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों के समय में बदलाव, 8 घंटे तक देरी से चलेंगी ट्रेनें…
    • पीएम स्वनिधि योजना में प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान, बिलासपुर-बड़े बचेली और दंतेवाड़ा को मिलेगा सम्मान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?