Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 18 /01/2024 का राशिफल : आज इन राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ ? यहां जानिए सभी 12 राशियों की तकदीर का हाल
    जीवन शैली

    18 /01/2024 का राशिफल : आज इन राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ ? यहां जानिए सभी 12 राशियों की तकदीर का हाल

    By Tv 36 HindustanJanuary 18, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है। आप दोस्त की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस करने से बचना चाहिए।

    वृष राशि : आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कोई काम रुक सकता है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नए-नए आइडियाज आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

    मिथुन राशि : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है।

    कर्क राशि : आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है, पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में भी भरपूर मधुरता रहेगी। बिना वजह की उलझनें जीवन से अपने आप दूर हो जायेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    सिंह राशि : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा।

    कन्या राशि : आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    तुला राशि : आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी
    खबर मिल सकती है। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

    वृश्चिक राशि : आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि : आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर के साथ बिताएंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटे उद्योगों में निवेश के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार बन रहे हैं।

    मकर राशि : आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा।किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी, हर कोई आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    मीन राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर रिश्ते बने रहेंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी।
    किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनायेंगे। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे।

    Views: 0
    According to Vastu According to Vastu Shastra chhattisgarh Follow these Vastu tips for desired job or job progress... Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news Vastu defects राशिफल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleडॉ भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने ठुकराया राम-मंदिर का न्यौता,, ट्रस्ट को लिखे पत्र में कही यह बड़ी बात
    Next Article सदियों का इंतजार हुआ खत्म, आज मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होगी रामलला की प्रतिमा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…

    November 5, 2026

    दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…

    November 5, 2026

    शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…

    November 5, 2026

    सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…
    • दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…
    • शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…
    • सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…
    • अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच विवाद खत्म, हाईकोर्ट में आपसी सहमति से हुआ समझौता , जानिए क्या था पूरा मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?