Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ठंड में भी गर्म रहेगी आपकी बॉडी, बस रोजाना खाएं ये दो चीजें, काजू बादाम भी इनके आगे फीके…
    स्वास्थ्य

    ठंड में भी गर्म रहेगी आपकी बॉडी, बस रोजाना खाएं ये दो चीजें, काजू बादाम भी इनके आगे फीके…

    By Tv 36 HindustanJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खाते हैं. ज्यादातर लोग काजू-बादाम या ड्राई फ्रूट्स से शरीर को गर्म रखने की कोशिश करते हैं. हालांकि, महंगे होने के कारण काजू-बादाम खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है. ऐसे में आयुर्वेद चिकित्‍सक सस्ते में मिलने वाली गुड़-तिल के फायदे बताए हैं. ये दोनों ही चीजें सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स की तरह की शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं. शरीर के तापमान को मेंटेन रखने का काम करते हैं. आइए जानते हैं तिल-गुड़ के फायदे…

    ठंड से बचने तिल-गुड़ का सेवन कैसे करें

    आयुर्वेद एक्सपर्ट्स, तिल को शरीर के लिए काफी अच्छा मानते हैं. देसी गाय के घी के बाद तिल के तेल को सबसे ज्यादा अच्छा मानते हैं और सेवन की सलाह दे रहे हैं. ठंड में तिल को गुड़ के साथ मिलाकर रेगुलर खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है औऱ सर्दी, खांसी, फ्लू के खतरे कम होते हैं. रोजाना तिल और गुड़ का लड्डू या 20-25 ग्राम तक तिल कुट खाना फायदेमंद हो सकता है.
     
    तिल क्यों फायदेमंद

    तिल में पाया जाने वाला गुण काजू-बादाम में भी नहीं होता है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-बी1, कॉपर  और जिंक के साथ ही सेसमीन और सेसमोलिन नाम के दो कंपाउंड पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम कर सकते हैं. इसके अलावा तिल हार्ट डिजीज से बचाने में भी मदद करते हैं. इसकी वजह इसमें पाया जाने वाला फाइटोस्टेरॉल, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता है.
     
    तिल-गुड़ किसे नहीं खाना चाहिए

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तिल और गुड़ सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है. दोनों को मिलाकर खाना सर्दी में जबरदस्त तरीके से शरीर को फायदा पहुंचा सकता है. लेकिन डायबिटीज के मरीजों को गुड़ नहीं खाना चाहिए. क्योंकि इसका ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स ज्‍यादा होता है और यह शुगर को बढ़ा सकता है. जबकि तिल में कुछ सेचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो कॉलेस्‍ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं. इसलिए तिल को भूनकर और घी या अन्य मेवा के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए. 

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india just eat these two things daily Raipur Today latest news Today news Your body will remain warm even in cold
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगणतंत्र दिवस के लिए जिलों में मुख्य अतिथि हुए तय,देखे लिस्ट…
    Next Article इंटरमिटेंट फास्टिंग सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं, जानें एक्सपर्ट की राय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…

    February 14, 2026

    कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…

    February 14, 2026

    सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…

    February 14, 2026

    यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…
    • कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…
    • सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…
    • यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…
    • बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?