कोरबा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 11.01.2021 को सूचक कुमारी एम्मा बड़ा पिता स्व. निर्मल बड़ा साकिन केउबहार लेंमरू जिला कोरबा द्वारा लिखित आवेदन जिसमे इसकी छोटी बहन कुमारी असीमा बड़ा काम करने जाने घर से निकली जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं आई है। सूचक की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा सभी थाना/चौकी का मीटिंग लेकर गंभीर अपराध,गुम इंसान पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं तीनों अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी इस पर कार्य कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उप पुलिस अधीक्षक बेनेडिक्ट मिंज,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाया गया जिसमें थाना प्रभारी लेंमरू जितेंद्र यादव और उनके स्टाफ तथा साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी और उनके स्टाफ को थाना लेंमरू के गुम इंसान कुमारी असीमा बड़ा के गुम इंसान में काम करने के लिए लगाया गया था जिसमें टीम द्वारा सभी पहलुओं को बारीकी से अध्ययन किया गया समस्त गवाहों से पूछताछ किया गया एक नई बात खुल के बाहर आई कि पीड़िता गुमशुदगी के समय दो माह की गर्भवती थी उसका प्रेमी अनसेलम लकड़ा गर्भ चेक कराने कम्पाउंडर के पास लेकर आया था एवं प्रेग्नेंसी चेक करने पर गर्भवती होना पता चलने पर आरोपी गर्भपात कराने का दवा भी लिया बात की जानकारी होने पर इस तथ्य की तस्दीकी हेतु संबधित कम्पाउंडरो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त बातो की पुष्टि किया गया।

अपराधी के पूर्व बयान का अध्ययन करने पर उसके द्वारा पीड़िता के गर्भवती होने संबधी बात को छुपा दिया जाना पाया गया। प्रेमिका के प्रेमी को तलब कर पूछताछ करने पर उसने पहले तो पुलिस टीम को गुमराह करने लगा टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने एवं सभी पहलू को उसके सामने रखने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी लगभग 4 साल पूर्व असीमा बड़ा के गुमशुदगी दिनांक 9-10-2020 को ही रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर उसके लाश को छिपाने के नियत से घाटी एवं घने जंगलो के खाई में फेंक देने की बात बताया.
संदेही के निशादेही पर घटना स्थल टोपरघाट के जंगल लेंमरू श्यांग रोड में गुमशुदा के लाश के अवशेष कपाल एव शरीर की 5 अन्य अस्थियां बरामद हुईं साथ हीं घटनास्थल पर ही मृतिका के कपड़े बाल पायल वगैरह भी मिला जिनके आधार पर मृतिका की पहचान हुई है। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उपरोक्त वस्तुएं बरामद कर जप्त किया गया,थाना लेंमरू मे अपराध पंजीबद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लेंमरू जितेंद्र
यादव,साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी,प्रआर. सुदेश तिर्की,चंद्रशेखर पांडे,गुनाराम सिंहा, आरक्षक प्रशांत सिंह, जितेंद्र जायसवाल,डेमन ओगरे,विपिन नायक, विक्रम नारंग,दिनेश रत्नाकर की सराहनीय योगदान रहा।
