Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » थायरॉइड रोग पहुंचा सकता है दिल को नुकसान, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान…
    स्वास्थ्य

    थायरॉइड रोग पहुंचा सकता है दिल को नुकसान, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान…

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हर साल जनवरी के महीने में थायरॉइड के बारे में जागरुकता फैलाने की कोशिश की जाती है क्योंकि यह थायरॉइड अवेयरनेस मंथ की तरह मनाया जाता है। थायरॉइड एक तितली जैसा दिखने वाला ग्लैंड होता है, जो हमारे गले के सबसे नीचले भाग में पाया जाता है। यह ग्लैंड थायरॉइड हार्मोन बनाता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक होता है। जब यह ग्लैंड ठीक से काम नहीं करता, तो थायरॉइड डिसऑर्डर हो जाता है। यह ग्लैंड हमारे शरीर के लगभग हर हिस्से को प्रभावित करता है, जिसमें हमारा दिल भी शामिल है। आइए जानें कैसे थायरॉइड हमारे दिल को प्रभावित कर सकता है।

    क्या है थायरॉइड

    मायो क्लीनिक के मुताबिक, थायरॉइड ग्लैंड एक बेहद महत्वपूर्ण हार्मोन रिलीज करता है, जो हमारे मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। जब यह ग्लैंड अधिक हार्मोन रिलीज करने लगता है, उस कंडिशन को हाइपरथायरॉइडिज्म कहते हैं। जब यह कम हार्मोन रिलीज करता है, तो इसे हाइपोथायरॉइडिज्म कहते हैं। इन दोनों ही कंडिशन्स में कुछ लक्षण नजर आते हैं, जिनकी मदद से इनकी पहचान की जा सकती है।

    हाइपोथायरॉइडिज्म के लक्षण-

    वजन बढ़ना

    थकावट

    अनियमित और हेवी पीरियड्स

    अधिक ठंड लगना

    कमजोर याददाश्त

    धड़कनों का धीमा होना

    मांसपेशियों में दर्द

    हाइपरथायरॉइडिज्म के लक्षण-

    वजन कम होना

    अधिक भूख लगना

    अधिक गर्मी लगना

    हार्ट एरिथमिया

    अधिक पसीना आना

    अनियमित माहवारी

    मांसपेशियों का कमजोर होना

    सोने में तकलीफ

    कैसे करता है यह दिल को प्रभावित

    थायरॉइड ग्लैंड के कम एक्टिव होने की वजह से, कम थायरॉइड हार्मोन बनता है, जिस वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इस कारण से हमारी आर्टरीज में ब्लॉकेज हो सकती है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है या ब्लड सर्कुलेशन में बाधा बन सकता है, जो हमारे दिल के लिए काफी नुकसानदेह होता है। इस वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का खतरा रहता है। वही दूसरी तरफ, थायरॉइड हार्मोन की मात्रा बढ़ने की वजह से दिल की धड़कने अनियमित हो सकती हैं। ऐसा दिल के ऊपरी चेंबर में सिग्नल में डिस्टरबेन्स की वजह से होता है। साथ ही, यह ब्लड को एथेरोजेनिक यानी अधिक आर्टरीज में प्लेग बनना और हाइपकोएग्युलेबल यानी ब्लड वेसल्स में क्लॉटिंग होने की समस्या को बढ़ा देता है। इस वजह से ब्लड फ्लो में रुकावट आती है, जो दिल के लिए हानिकारक होता है।

    इसलिए थायरॉइड के लक्षणों का पहचान कर, समय-समय पर इसका टेस्ट करवाएं और अपने डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज करवाएं, ताकि थायरॉइड के डिसऑर्डर को कंट्रोल किया जा सके।

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Thyroid disease can cause harm to the heart Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमिलावटी घी का घर पर इन तरीकों से लगाएं पता, बस करें ये काम और 2 मिनट में खुल जाएगी पोल….
    Next Article हीटर और गीजर चलाने पर भी नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, अपनाएं ये तरीका….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धनतेरस पर ये खरीदना माना जाता है शुभ जानें सोना-चांदी से लेकर बर्तनों तक का महत्व…

    October 26, 2026

    महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

    October 26, 2026

    ‘रामायण’ में इस कव्वाली पर भड़के कुछ यूजर्स, फिर निशाने पर एआर रहमान…

    October 26, 2026

    BJP प्रदेश कार्यालय में विधायकों की बैठक शुरू, स्मृति ईरानी ले रहीं बैठक…

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धनतेरस पर ये खरीदना माना जाता है शुभ जानें सोना-चांदी से लेकर बर्तनों तक का महत्व…
    • महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…
    • ‘रामायण’ में इस कव्वाली पर भड़के कुछ यूजर्स, फिर निशाने पर एआर रहमान…
    • BJP प्रदेश कार्यालय में विधायकों की बैठक शुरू, स्मृति ईरानी ले रहीं बैठक…
    • 28–29 अक्टूबर को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, देखिए आपके क्षेत्र में कब बदलेगा मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?