कोरबा/सूचक झडीराम पोर्ते पिता स्व इतवार सिंह निवासी दुमरगुडा के द्वारा अपनी पत्नी बुजबाई टेकाम को बहनोई कृष्ण कुमार टेकाम द्वारा गला दबाकर हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के नियत से मृतिका को जलते चुलो के आग में जलाने संबंध सूचना दिये जाने पर थाना बांगो मैं अपराध कायम कर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,नेहा वर्मा के मार्गदर्शन एवं पंकज ठाकुर एसडीओपी कटघोरा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बांगो निरीक्षण कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में उपनिरी महासिह धुर्वे सउनि सुखलाल सिदार,अशोक खाण्डेकर,प्रआर विरेन्द्र कुमार आरक्षक गजेन्द्र पाल,दुष्यंत गोमिल,चमार सिंह मराबी,सुरेन्द्र पाल कवर द्वारा आरोपी को गिरफतार कर पूछताछ किया गया जो अपनी पत्नी मृतिका बृजबाई टेकाम की लड़ाई झगडा मारपीट कर हत्या करने की नियत से गले को हाथ से दबाकर हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाने के नियत से जलते चुल्हे के आग में जलाना पाया गया।पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतिका के शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया। डॉक्टर द्वारा मृतिका की हत्या गला दबाकर करना एवं जलाने संबंधी दिया गया है। अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को तत्काल गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजकर महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।
