Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, 23 लोगों को मिला कारण बताओं नोटिस, कलेक्टर ने दिए निर्देश
    छत्तीसगढ

    डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, 23 लोगों को मिला कारण बताओं नोटिस, कलेक्टर ने दिए निर्देश

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 11 सेवा सहकारी समिति के 28 समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की है। इसमें एक समिति प्रबंधक पर एफआईआर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को सेवा से पृथक, दो समिति प्रबंधक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित और 23 समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश पर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

    विगत दिवस कलेक्टर ने राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध धान तथा समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के कार्यों की मॉनिटरिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत जांच करने पर 28 समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा धान खरीदी में अनियमितता पाई गई और उन पर कार्रवाई की गई है।

    खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर सेवा सहकारी समिति सुरजपुरा के डाटा एंट्री ऑपरेटर अनिल कुमार खरे को सेवा से पृथक किया गया है। सेवा सहकारी समिति दामापुर के धान खरीदी केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार चंद्राकर को निलबित और प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

    सेवा सहकारी समिति बोदा के धान खरीदी केंद्र प्रभारी रमेश मरावी और डाटा एंट्री ऑपरेटर साधराम पटेल को निलंबित किया गया है। सेवा सहकारी समिति कोको के समिति प्रबंधक राज कुमार यादव, सेवा सहकारी समिति कुकदुर के समिति प्रबंधक रोहित डडसेना, धान खरीदी प्रभारी सोहन जायसवाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित बाजपेयी, सेवा सहकारी समिति पेंड्रीकला के समिति प्रबंधक अजय चंद्राकर, डाटा एंट्री ऑपरेटर कैलाश चंद्रवंशी, बरदाना प्रभारी तारकेश्वर चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति कुंडा के समिति प्रबंधक गंगाराम चंद्राकर, कम्प्यूटर ऑपरेटर कनक राम साहू, बारदाना सुपरवाइजर संजय चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति महली के समिति प्रबंधक दिनेश यादव, धान खरीदी केन्द्र प्रभारी अजय चंद्राकर, कम्प्यूटर ऑपरेटर ललित चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति मोहगाव के समिति प्रबंधक उत्तम शर्मा, धान खरीदी केंद्र प्रभारी ओंकार चंद्रवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर जशवंत पूरी गोस्वामी, सेवा सहकारी समिति पंडातराई के समिति प्रबंधक विजय चंद्रवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर रमेश चंद्रवंशी, सेवा सहकारी समिति बाघामुडा के समिति प्रबंधक राजेश चंद्राकर, कंप्यूटर आपरेटर आकाश तिवारी सेल्समेन, जयराम चंद्राकर और सेवा सहकारी समिति दशरंगपुर के समिति प्रबंधक तार्झ सिंह बैंस, कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन चंद्रवंशी, बारदाना सुपरवाइजर राजेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    Views: 0
    23 people received show cause notice Big news chhattisgarh Data entry operator suspended Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news कवर्धा छत्तीसगढ़ बड़ी घोषणा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबुधवारी स्थित राम जानकी मंदिर में होगा जिला स्तरीय श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने और वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है रागी सूप, होते हैं कई फायदे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…

    November 5, 2026

    दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…

    November 5, 2026

    शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…

    November 5, 2026

    सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…
    • दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…
    • शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…
    • सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…
    • अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच विवाद खत्म, हाईकोर्ट में आपसी सहमति से हुआ समझौता , जानिए क्या था पूरा मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?