नई दिल्ली:- अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद 51 इंच की मूर्ति की पहली झलक दुनिया से सामने आखिरकार नजर आ ही गई।
पांच साल के रूप में चित्रित इस मूर्ति की पहली झलक सच में काफी मनमोहक कर देने वाली है। तो आइये आप भी इस पल को आंखों में कैद कर दर्शन करें भगवान राम का।
इस मूर्ति में रामलला की मासूमियत साफ झलक रही है। बता दें कि इस मूर्ति को कर्नाटक के अरुण योगीराज ने बनाया है। रामलला की मूर्ति को सिर से पैर तक कई आभूषणों से सजाया गया है।


