Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत में जन्म लेना और प्राण प्रतिष्ठा देखना एक आशीर्वाद है’, राम चरण ने इस क्षण को बताया सौभाग्य…
    जीवन शैली

    भारत में जन्म लेना और प्राण प्रतिष्ठा देखना एक आशीर्वाद है’, राम चरण ने इस क्षण को बताया सौभाग्य…

    By Tv 36 HindustanJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या : राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी का अयोध्या पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया था। चिरंजीवी को सोमवार सुबह हैदराबाद हवाई अड्डे पर अपने बेटे, अभिनेता राम चरण के साथ अयोध्या के लिए जाते हुए देखा गया।

    प्रभु श्रीराम आ गए हैं। अयोध्या में ऐतिहासिक भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में फिल्म जगत की कई हस्तियां भी साक्षी बनीं। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए साउथ अभिनेता चिरंजीवी अपने बेटे और अभिनेता राम चरण भी अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन भी किए। श्रीराम नगरी पहुंचने पर दोनों स्टार्स का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अब राम चरण ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस क्षण के भगवान राम का आशीर्वाद कहा है।

    राम चरण ने इस पल को बताया सौभाग्य
    राम चरण ने कहा, “शानदार, यह बहुत सुंदर था। जीवन में एक बार। इसे देखना, हमारे भारत में जन्म लेना और इसका गवाह बनना हर किसी के लिए सम्मान की बात है। यह सचमुच एक आशीर्वाद है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी आखिरकार वह देख रहे हैं जो 500 साल पहले होना चाहिए था। देर से ही सही, लेकिन हमारी पीढ़ी बहुत ही भाग्यशाली है कि हमें भगवान राम को अयोध्या में वापस विराजते देखने का मौका मिला। ”

    ये हस्तियां हुईं शामिल
    22 जनवरी, 2024 इस कार्यक्रम में राम चरण के अलावा रजनीकांत, कंगना रणौत, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, अनुपम खेर और विक्की कौशल समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थीं। वहीं, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, महेश बाबू, किच्चा सुदीप और विशाल जैसे कई कलाकार इस कार्यक्रम में नहीं आ सके थे। इन सभी कलाकारों ने इस कार्यक्रम का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और फैंस को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

    अयोध्या में किया गया जोरदार स्वागत
    बता दें कि राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी का अयोध्या पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया था। चिरंजीवी को सोमवार सुबह हैदराबाद हवाई अड्डे पर अपने बेटे, अभिनेता राम चरण के साथ अयोध्या के लिए जाते हुए देखा गया। अयोध्या जाने से पहले, चिरंजीवी ने राम मंदिर उद्घाटन में भाग लेने के बारे में खुलकर बात की थी। अब दोनों अभिनेता इस समारोह का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।

    Post Views: 0

    ”India Legends defeated Big news Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news नई दिल्ली भारत में जन्म लेना और प्राण प्रतिष्ठा देखना एक आशीर्वाद है' भारत सरकार राम चरण ने इस क्षण को बताया सौभाग्य…It is a blessing to be born in India and see the life prestige'
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का प्रमोशन, देखें लिस्ट…
    Next Article अजरक प्रिंट की साड़ी पहनकर आलिया भट्ट ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज, जानें क्यों बाकियों से अलग है इसका काम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहत नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…

    May 5, 2026

    आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, युवाओं को देंगे ये संदेश…

    May 5, 2026

    ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए मसाला बढ़िया से डालिए” जब श्रमिक बहन ने सीएम को सिखाया काम…

    May 5, 2026

    प्रदेश में औद्योगिक सुरक्षा को नई ताकत CG-SISF नियम 2026 लागू, केंद्रीय CISF जैसी बनेगी फोर्स…

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भीषण गर्मी में राहत नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…
    • आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, युवाओं को देंगे ये संदेश…
    • ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए मसाला बढ़िया से डालिए” जब श्रमिक बहन ने सीएम को सिखाया काम…
    • प्रदेश में औद्योगिक सुरक्षा को नई ताकत CG-SISF नियम 2026 लागू, केंद्रीय CISF जैसी बनेगी फोर्स…
    • कॉस्ट्यूम आर्ट’ थीम में चमके इंडियन स्टार्स, मनीष मल्होत्रा का लुक है वायरल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?