Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशन वितरण की अनियमितता पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें सुनिश्चित – कलेक्टर
    कोरबा

    राशन वितरण की अनियमितता पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें सुनिश्चित – कलेक्टर

    By Tv 36 HindustanJanuary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा I कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में आज कलेक्टर अजीत वसंत ने विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति एवं विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, आयुष्मान कार्ड निर्माण, आधार अपडेशन, विद्युतविहीन शालाओं आंगनबाड़ी में विद्युतीकरण, पीएम जनमन योजना, राखड़ परिवहन, अतिक्रमण पर नियंत्रण व कार्यवाही सहित अन्य योजनाओं एवं समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर दिनेश नाग सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर शासकीय संस्थाओं के संचालन एवं विभागीय योजनाओं की क्रियान्वयन स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की विभागीय अधिकारी अपने कार्यालयीन कार्य व फील्ड विजिट पर संतुलन बनाते हुए अपने कार्यों का संपादन करें। उन्होंने पंचायतों में राशन वितरण की अनियमितता की मिलने वाली शिकायतों पर सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल मामले की पूर्ण जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए लोगों को राहत पहंुचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को पंचायतो में उचित मूल्य की राशन दुकानों का भी नियमित रूप से निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया।

    कलेक्टर ने बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम , झांकी, परेड, सम्मानित होने वाले कर्मचारी, पुरस्कार वितरण, सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को सौपें गए कार्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा। उन्होंने जिले के ईंट भट्ठा में कार्य करने वाले मजदूर परिवारों के बच्चों को भट्ठा संचालन के दौरान तक बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए विशेष आंगनबाड़ी की तर्ज पर बालवाड़ी/ पालानागृह संचालित करने की बात कही। साथ ही ऐसे क्षेत्रों में शौचालय एवं पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने व समय समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित के लिए कहा।

    कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण की जानकारी लेते हुए सभी जनपदों में शत प्रतिशत राशनकार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही आधार कार्ड अपडेशन से वंचित लोगों का भी आधार कार्ड प्राथमिकता से पूर्ण कराने के लिए कहा। इस हेतु कलेक्टर ने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ को पंचायतो में अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जनपदवार विस्तृत कार्य योजना तैयार कर अलग अलग दिनों में पंचायतों में शिविर आयोजित करने की बात कही। आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, आधार ऑपरेटरों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने एवं वंचित लोगों को गम्भीरता से लाभान्वित करने के लिए कहा।

    साथ ही शिविर में लाभार्थियों की आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को जरूरी सहयोग प्रदान करने के लिए भी कहा। जिससे शिविर का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी विभाग में वेतन भुगतान, पेंशन, अनुकम्पा के प्रकरण अनावश्यक लंबित नही होना चाहिए। लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने भवन विहीन एवं विद्युतविहीन शालाओं, आंगनबाड़ियों की सूची तैयार कर शीघ्रता से उपलब्ध कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-विस्थापितों की समस्या को सुलझाने के लिए सम्बंधित उपक्रमों के अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागावार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Korba Korba bilaspur Korba Breaking Raipur Today latest news कोरबा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछोटा महंत सूरज दास ने राम विरोधियों के लिए छोड़ा शब्द बाण, मीडिया से बातचीत में कहा…
    Next Article अयोध्या में दिखी लोग की भारी भीड़ , सवेरे से तीन लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, बाहर अभी भी भक्तों की भीड़
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के ये 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात…

    March 17, 2026

    कल से बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

    March 17, 2026

    आयुष्मान भारत योजना में अग्रणी राज्यों में शामिल है ये राज्य अब तक 4.16 करोड़ कार्ड बने, 32 लाख मरीजों का हुआ इलाज…

    March 17, 2026

    कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’ जीत गई दो एक्स्ट्रा…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के ये 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात…
    • कल से बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    • आयुष्मान भारत योजना में अग्रणी राज्यों में शामिल है ये राज्य अब तक 4.16 करोड़ कार्ड बने, 32 लाख मरीजों का हुआ इलाज…
    • कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’ जीत गई दो एक्स्ट्रा…
    • आज का राशिफल आखिर नौकरी-व्यापार में किसे मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?