देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भी प्रभु श्री राम का नाम जाप कर रहा है. हर तरफ मानों श्री राम की हुंकार सुनाई दे रही है. 22 जनवरी 2024 सोमवार का दिन इतिहास में प्रभु श्री राम के नाम से रचा गया है. प्राण प्रतिष्ठा के दिन देशभर में लोगों ने घर में ही राम दरबार लगाया और भगवान श्री राम की पूजा की, लेकिन राम दरबार को घर में रखने के ये कुछ खास नियम जान लें.
हिंदू धर्म में पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ठीक वैसे ही अयोध्या में हो रहे श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के समय लोगो ने घरों में हर जगह राम दरबार लगाया है, भगवान राम की स्थापना को लेकर हर किसी के मन में आस्था और उल्लास भरा हुआ है. बता दें कि राम दरबार के कुछ खास नियम हैं, जिन्हें जानना जरूरी है. दरअसल इन नियमों का पालन करने से प्रभु श्री राम की कृपा भक्तों पर बरसेगी. आइए विस्तार में राम दरबार के नियमों के बारे में जानें.राम दरबार पूजा के खास नियम
सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें. इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें. जिसके बाद राम दरबार को गंगा जल से अच्छे से धो लें. जिसके बाद प्रभु श्री राम को पीले वस्त्र पहनाएं. अब प्रभु श्री राम को पीले वस्त्र अर्पित कर के घी का दीपक जलाएं. अब आरती के बाद पंचामृत और प्रसाद का भोग लगाएं. अगर घर में ही राम दरबार है तो हर राजे नियमित तरीके से पूजा अर्चना करें.
पूजा के समय सही रंग करें चुनावध्यान रखें कि प्रभु श्री राम को पीला रंग अति प्रिय है. इसलिए राम दरबार की पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र का धारण करें या फिर भगवा रंग के कपड़ों का भी चुनाव कर सकते हैं. ऐसा करने से पूजा करने का शुभ फल मिलता है.राम दरबार की सही दिशारामायण के हर एक पात्र को अनुशासन और प्रेम के लिए जाना जाता है. इसलिए राम दरबार को लगाने की सही दिशा के बारे में ज्ञात होना जरूरी है ताकि घर में भी उन्हीं अनुशासन, नियम और प्रेम का भाव बना रहे. ऐसे में राम दरबार की तस्वीर हमेशा घर के मंदिर की पूर्व दिशा में होना चाहिए. यह दिशा राम दरबार के लिए शुभ माना गया है.
