नई दिल्ली:- आंखों को हमारी सेहत का आइना कहा जाता है लेकिन कई बार हेल्दी रहने की लाख कोशिश करने के बावजूद आंखें कमजोर होने लगती हैं और आंखों की रोशनी भी कम होने लगती है। इसके साथ ही कई लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां ऐसी भी हैं जो आपकी आंखो को कमजोर बना देती हैं। जिसकी वजह से आंखों पर चश्मा लगाना पड़ सकता है। आजकल की भागदौड़भरी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के बीच आंखों को हेल्दी रखने के लिए ये उपाय अपनाए जा सकते हैं।
टीवी और मोबाइल कम देंखे
देर तक स्क्रीन देखने से आंखों को नुकसान होता है। कम्प्यूटर और मोबाइल से निकलनेवाली ब्लू लाइट आंखों के लिए हानिकारक होती है। फोन और लैपटॉप कम समय के लिए देंखे।
हेल्दी डाइट खाएं
आंखों के लिए विटामिन ए की बहुत जरूरत होती है। इसके साथ कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिंस की जरूरत पड़ती है। आप हेल्दी आंखों के लिए एवोकाडो, सेब, पालक, गाजर और बादाम का सेवन कर सकते हैं।
जंक फूड ना खाएं
फास्ट फूड और जंक फूड खाने से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। बच्चों में भी जंक फूड खाने की आदत बहुत अधिक देखी जाती है जिसका नुकसान उनकी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
आंखों की एक्सरसाइज करें
थकान से आराम दिलाने के लिए आंखों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसी तरह सुबह-सुबह पार्क में घूमने, हरी घास पर टहलने और प्रकृति के बीच समय बिताने से भी आंखों को आराम मिलता है।
