Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खून को पतला रखना है तो डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड्स, नहीं होगी दिल की बीमारी…
    News

    खून को पतला रखना है तो डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड्स, नहीं होगी दिल की बीमारी…

    By Tv 36 HindustanJanuary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सेहतमंद रहने के लिए अक्सर लोग काफी जतन करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो अपने खून को स्वस्थ रखने के लिए काम करते हैं। जी हां, शरीर के तमाम अंगों के साथ ही खून की सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। खून का गाढ़ा होना या फिर इसमें थक्के जमना जानलेवा हो सकता है। गाढ़ा खून हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि के खतरों को बढ़ाता है। हालांकि खून को पतला और सेहतमंद रखना काफी आसान है। आप अपने खाद्य पदार्थों में खून को पतला करने वाले सुपर फूड्स शामिल कर सकते हैं। थक्कारोधी गुणों से भरपूर ये पदार्थ प्लेटलेट्स के एकत्रीकरण को रोककर रक्त में थक्के जमाने वाले कारकों के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे खाद्य पदार्थों के विषय में जो आपके खून को प्राकृतिक रूप से पतला कर सकते हैं।

    1. लहसुन

    लहसुन सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो रक्त के थक्के बनने में शामिल प्रोटीन फाइब्रिनोजेन के उत्पादन को कम करते हैं। इससे रक्त पतला रहता है और उसमें थक्के नहीं जमते हैं।

    2. अदरक

    अदरक को आयुर्वेद में भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें जिंजरोल्स नामक प्राकृतिक सूजनरोधी यौगिक होते हैं। जिंजरोल्स के कारण प्लेटलेट एकत्रीकरण कम होता है। जिससे रक्त पतला रहता है और स्वस्थ रक्त परिसंचरण को बनाए रखने में मदद मिलती है।

    3. हल्दी

    भारतीय रसोइयों का यह अहम मसाला कई रोगों की अचूक दवा है। हल्दी में करक्यूमिन नामक महत्वपूर्ण तत्व होता है। करक्यूमिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे रक्त में थक्के नहीं जमते हैं और शरीर में रक्त का प्रवाह भी अच्छा रहता है।

    4. विटामिन सी से भरपूर फल

    विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। ऐसे में संतरे, नींबू, अंगूर, कीवी जैसे खट्टों फलों का नियमित सेवन करना चाहिए। इन फलों में विटामिन सी के साथ ही बायो फ्लेवोनॉयड्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही शरीर की कोशिकाओं की दीवारों को मजबूत बनाते हैं, उनकी सूजन को दूर करते हैं। जिसकी मदद से खून में थक्के नहीं जम पाते और खून आसानी से शरीर में प्रवाहित होता है।

    5. ग्रीन टी

    ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद कैटेचिन नामक तत्व रक्त को पतला करके उसमें थक्के बनने से रोकता है। कैटेचिन रक्त के थक्के बनने में शामिल दो प्रमुख प्रोटीन फाइब्रिनोजेन और थ्रोम्बिन को बाधित करके काम करता है। फाइब्रिनोजेन एक रक्त प्रोटीन है जो थक्के बनाने में मदद करता है। वहीं थ्रोम्बिन एक एंजाइम है जो फाइब्रिनोजेन को फाइब्रिन में बदलता है। कैटेचिन फाइब्रिनोजेन और थ्रोम्बिन के उत्पादन को कम करके रक्त के थक्के बनने को रोकते हैं। साथ ही इसके नियमित सेवन से कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह भी अच्छा होता है।

    6. डार्क चॉकलेट

    अगर आप अपने खून को पतला और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स नामक यौगिक होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। फ्लेवोनॉयड्स रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा करके रक्त को पतला करने में मदद करते हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews If you want to keep your blood thin then include these super foods in your diet india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगोवा की जगह पत्नी को अयोध्या घुमाना पति को पड़ गया भारी, क्या है पूरा माजरा, जानें…
    Next Article एक लाख 41 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन,, खाद्य विभाग ने ऑनलाईन की सुविधा देकर नवीनीकरण की प्रक्रिया को बनाया आसान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?