Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्‍या आप भी पूरा चूस डालते हैं अपना क्रेडिट कार्ड, अगर हां तो संभल जाइये…
    News

    क्‍या आप भी पूरा चूस डालते हैं अपना क्रेडिट कार्ड, अगर हां तो संभल जाइये…

    By Tv 36 HindustanJanuary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली:- पैसों की जरूरत के समय के लिए क्रेडिट कार्ड आपकी काफी मदद कर सकता है. शॉपिंग के लिए पैमेंट करने का यह पसंदीदा माध्‍यम बन गया है. क्रेडिट कार्ड पर 45 दिनों से लेकर 90 तक ब्‍याज रहित क्रेडिट ग्राहकों को मिल सकता है. यही वजह है क्रेडिट कार्ड का खूब इस्‍तेताल हो रहा है और कुछ लोग तो दिल खोलकर इससे खरीदारी करते है. लेकिन अगर आपके पास ये है तो आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना होता है. ऐसी ही ध्‍यान रखने वाली एक चीज है क्रेडिट कार्ड का बैलेंस.

    हर क्रेडिट कार्ड की एक लिमिट होती है. लिमिट का मतलब उस सीमा है जिसके बराबर क्रेडिट कार्ड होल्डर अपने कार्ड से अधिकतम खर्च कर सकता है. क्रेडिट लिमिट तय करने का कोई सर्वमान्‍य तरीका नहीं है. क्रेडिट कार्ड की लिमिट तय करने के लिए बैंक अलग-अलग कसौटियों को अपनाते हैं. आपको भी अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट पता होनी. साथ ही आपको कभी भी अपनी क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल उसकी अधिकतम सीमा से ज्‍यादा नहीं करना चाहिए. आइये, जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जीरो रखने के क्‍या नुकसान हैं.

    खराब हो सकता है क्रेडिट स्‍कोर

    कभी भी अपनी क्रेडिट लिमिट का पूरा इस्‍तेमाल न करें. अगर आप क्रेडिट लिमिट का पूरा इस्‍तेमाल होने से क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो बढ़ जाती है. इसका नकारात्‍मक असर क्रेडिट कार्ड होल्‍डर के क्रेडिट स्कोर पर होता है. क्रेडिट स्कोरिंग एजेंसियां क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो निर्धारित करती हैं. इससे कार्डधारक के लोन लेने का पता चलता है.

    घट सकती है क्रेडिट लिमिट

    अगर कोई क्रेडिट कार्डहोल्‍डर बार-बार क्रेडिट बैलेंस जीरो करता है तो ऐसे ग्राहक की क्रेडिट लिमिट बैंक कम भी कर देते हैं. अगर क्रेडिट लिमिट घट जाती है तो क्रेडिट स्‍कोर अपने आप ही कम हो जाता है. क्रेडिट स्कोर को जीरो पर ज्यादा दिनों तक नहीं रखना चाहिए. अगर कोई कस्‍टमर लंबे समय तक ऐसा करता है तो बैंक के पास उसका कार्ड इनएक्टिवेट करने का अधिकार होता है.

    वित्‍तीय इमेज पर नकारात्‍मक असर

    अगर कोई कार्डहोल्‍डर लगातार अपनी क्रेडिट कार्ड बैलेंस जीरो करता है तो इससे कार्डहोल्‍डर की वित्‍तीय इमेज पर नकारात्‍मक असर पड़ता है. इससे बैंक और क्रेडिट स्‍कोर एजेंसियां यह धारणा बना लेती है कि कार्ड होल्डर बहुत ज्यादा खर्चीला है और उसे खर्च का प्रबंधन करना नहीं आता.

    कैश लिमिट का भी रखें ख्‍याल

    क्रेडिट लिमिट की तरह ही क्रेडिट कार्ड की कैश लिमिट भी होती है. इसका अर्थ यह है कि आप क्रेडिट कार्ड से कितनी नकदी निकलवा सकते हो. इस लिमिट का बैलेंस भी कभी जीरो नहीं करना चाहिए. अगर बार-बार आप ऐसा करेंगे तो आपका क्रेडिट स्‍कोर प्रभावित होगा. इससे आपको भविष्‍य में लोन लेने में दिक्‍कत होगी.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Do you also completely suck your credit card Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंभलकर बनवाएं बच्‍चे का Aadhaar कार्ड, जरा सी भी लापरवाही से हो जाएगा झंझट, काटने पड़ेंगे आधार सेंटर के चक्‍कर…
    Next Article हेल्‍थ इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में क्रांति, अब किसी भी हॉस्पिटल में होगा कैशलेस इलाज, चाहे कंपनी के नेटवर्क में हो या नहीं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?