Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ट्रांसफर ब्रेकिंग : 22 आईएएस और 79 आईपीएस का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
    छत्तीसगढ

    ट्रांसफर ब्रेकिंग : 22 आईएएस और 79 आईपीएस का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

    By Tv 36 HindustanJanuary 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना: बिहार सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 22, भारतीय पुलिस सेवा के 79 और बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में पांच जिलाधिकारी और 17 पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह का तबादला मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कर दिया गया है।

    सिंह हाल में शीतलहर के मद्देनजर पटना में विद्यालयों को बंद करने को लेकर राज्य शिक्षा विभाग के साथ अपने पत्राचार को लेकर चर्चा में रहे थे। वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को पटना का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। इसी तरह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में गोपालगंज के जिलाधिकारी हैं। वहीं, भागलपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनात 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

    1996 बैच के आईएएस अधिकारी सेंथिल के कुमार की तैनाती योजना विभाग के नये प्रधान सचिव के पद पर की गई है। वह वर्तमान में गृह विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात हैं। आईएएस अधिकारी सफीना ए एन को राजस्व बोर्ड सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले 1997 बैच की अधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधानसचिव के पद पर कार्यरत थीं। इस बीच, गृह विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न जिलों में तैनात 17 पुलिस अधीक्षकों सहित 79 आईपीएस अधिकारियों का भी शुक्रवार को तबादला कर दिया गया।

    सुशील मानसिंह खोपड़े को एडीजी के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में अतिरिक्त महानिदेशक , स्पेशल टास्क फोर्स के रूप में तैनात हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि वर्तमान में एडीजी के पद पर तैनात अमृत राज को एडीजी के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में एसपी जहानाबाद के पद पर तैनात दीपक रंजन को कमांडेंट के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

    अधिसूचना के मुताबिक अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह को कमांडेंट बनाया गया है। सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को कमांडेंट बनाया गया है। सहरसा के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को पूर्णिया का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, अमितेश कुमार सीवान एसपी का पदभार संभालेंगे। नौगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज को बगहा का एसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों की भी नयी तैनाती की गयी है। इससे पहले राज्य सरकार ने 23 जनवरी को 29 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। सामान्य प्रशासन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिन में किए गए स्थानांतरण और पदस्थापन नियमित कवायद हैं।

    Post Views: 0

    BREAKING NEWS chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news Transfer Breaking: Transfer of 22 IAS and 79 IPS transfer news बिहार बिहार की राजधानी पटना राजधानी पटना से इस
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रशांत महासागर की गहराई में वैज्ञानिकों को मिले रहस्यमय काले अंडे, क्या है रहस्य, जानिए…..
    Next Article आज का राशिफल : आज शनिवार के दिन इन राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, सुख और खुशियों से भर जाएगी झोली
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैचों की धूम, 250 रुपये से टिकट, बुकिंग से एंट्री तक इन बातों का रखें ध्यान…

    October 9, 2026

    नवरात्रि के 9 दिन के 9 शुभ रंग, पूजा में शामिल कर देवी मां को करें प्रसन्न…

    October 9, 2026

    भारतीय महिलाएं रसोई में काम करते समय क्यों थकती हैं ज्यादा काम नहीं कुछ और ही है वजह, एक्सपर्ट ने बताया…

    October 9, 2026

    आईटीआई और पॉलिटेक्निक में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इस लर्निंग पर विशेष जोर…

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैचों की धूम, 250 रुपये से टिकट, बुकिंग से एंट्री तक इन बातों का रखें ध्यान…
    • नवरात्रि के 9 दिन के 9 शुभ रंग, पूजा में शामिल कर देवी मां को करें प्रसन्न…
    • भारतीय महिलाएं रसोई में काम करते समय क्यों थकती हैं ज्यादा काम नहीं कुछ और ही है वजह, एक्सपर्ट ने बताया…
    • आईटीआई और पॉलिटेक्निक में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इस लर्निंग पर विशेष जोर…
    • अब युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?