Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मऊगंज जिले के प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण…
    मध्य प्रदेश

    मऊगंज जिले के प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण…

    By Tv 36 HindustanJanuary 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रीवा:- नवगठित मऊगंज जिले का प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले भर में गणतंत्र दिवस की धूम रही। जिला स्तरीय समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। नवगठित जिले के प्रथम गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।

    हुई परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    समारोह में आकषर्क परेड प्रस्तुत की गई। परेड कमाण्डर सूबेदार अमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में विभिन्न दलों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। परेड में एसएएफ, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, जिला पुलिस बल महिला, सीनियर एनसीसी, जूनियर एनसीसी, स्काउट एण्ड गाइड, रेडक्रास एवं एनएसएस के दल शामिल रहे। परेड के बाद मुख्य अतिथि ने सभी परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मुख्य अतिथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा वीर नारियों को शॉल-श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। समारोह में विभिन्न 6 स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आकर्षक झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

    हुआ पुरस्कार वितरण

    गणतंत्र दिवस समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। सशस्त्र परेड में प्रथम स्थान जिला महिला पुलिस बल, दूसरा स्थान विशेष सशस्त्र बल तथा तीसरा स्थान जिला बल को प्राप्त हुआ। बिना शस्त्र के परेड में एनसीसी दल को प्रथम, रेडक्रास दल को दूसरा तथा स्काउट एवं गाइड दल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासन की योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में जीवन ज्योति स्कूल नईगढ़ी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कार वैली स्कूल मऊगंज को दूसरा तथा सीएम राइज स्कूल मऊगंज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। झांकियों में महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रथम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को दूसरा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक एमएल चौरसिया, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, डिप्टी कलेक्टर रश्मी चतुर्वेदी, एसडीएम बीके पाण्डेय, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकथित पत्रकार की झूठी खबर से पुलिस के उड़े होश, पुलिस को करना पड़ा खबर का खंडन…
    Next Article CM डॉ.मोहन यादव ने पहली कैंसर युनिट रेडियोथैरेपी मशीन का किया लोकार्पण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया की सुनी फरियाद…

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार…

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

    November 26, 2026

    महादेव सट्टा ऐप के पैसों से खरीदी कंपनी को 140 करोड़ का ST स्मार्ट कार्ड टेंडर विजय वडेट्टीवार ने उठाए सवाल…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया की सुनी फरियाद…
    • मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार…
    • जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…
    • महादेव सट्टा ऐप के पैसों से खरीदी कंपनी को 140 करोड़ का ST स्मार्ट कार्ड टेंडर विजय वडेट्टीवार ने उठाए सवाल…
    • मतलबी लोगों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 सीख, जीवन में कभी नहीं खाएंगे धोखा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?