Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आपके पास जो स्मार्टफोन है वो असली है या नकली इस तरीके से लगाएं पता…..
    News

    आपके पास जो स्मार्टफोन है वो असली है या नकली इस तरीके से लगाएं पता…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : स्मार्टफोन कंपनियां फोन की असलियत की पहचान करने के तरीके भी बताती हैं. अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि आपके पास जो स्मार्टफोन है वो असली है या नकली तो इन तरीकों को इस्तेमाल कर सकते हैं. 

    आजकल लगभग हर व्यक्ति स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है. स्मार्टफोन कंपनियां भी यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स और टेक्नोलॉजी से लैस फोन को मार्केट में ला रही हैं. आपने ऐसे मामले भी सुने होंगे जहां लोगों को असली के नाम पर नकली फोन थमा दिए जाते हैं. ये नकली डिवाइस सस्ते, घटिया मैटेरियल और हार्डवेयर से बने होते हैं. ये दिखने में हूबहू असली मोबाइल की तरह ही नजर आते हैं. इसलिए लोग इन्हें आसानी से पहचान नहीं पाते.

    नकली फोन यूजर की प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकते हैं. इनमें मालवेयर छुपा हो सकता है जो आपका डेटा चुरा सकता है.इन्हीं सबको देखते हुए अब कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन की असलियत की पहचान करने के तरीके भी बता रही हैं. अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि आपके पास जो स्मार्टफोन है वो असली है या नकली तो इन तरीकों को इस्तेमाल कर सकते हैं. 

    1.Xiaomi अपने सभी प्रोडक्ट्स पर एक ऑथेंटिकेशन लेबल लगाता है, जिस पर एक 20-डिजिट का सिक्योरिटी कोड होता है. ये लेबल आपको फोन के बॉक्स पर ही मिल जाएगा. 2. अगर आपके पास बॉक्स नहीं है तो IMEI नंबर या प्रोडक्ट के सीरियल नंबर से भी फोन की सच्चाई का पता लगाया जा सकता है.

     3. Xiaomi की वेबसाइट पर एक खास सेक्शन दिया गया है, जहां आप IMEI, सीरियल नंबर या सिक्योरिटी कोड डालकर अपने फोन की असलियत पता कर सकते हैं. Apple1. Apple यूजर्स अपने iPhone की सर्विस और सपोर्ट कवरेज वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. 2. इसके लिए सेटिंग्स में जाकर About में जाएं. यहां Serial Number नोट कर लें. 

     3. अब Apple की वेबसाइट पर Check Coverage पेज पर जाएं और सीरियल नंबर डालें. अगर फोन नकली है तो अलर्ट आएगा कि कोड गलत है. Realme1.Realme फोन यूजर्स आईएमई नंबर से अपने मोबाइल के बारे में डिटेल्स ले सकते हैं. आईएमई नंबर सेटिंग्स में About Phone और फिर Status से मिल जाएगा. 2. Realme की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज है जो आपके फोन की बेसिक जानकारी और एक्टिवेशन टाइम बताता है. असलियत जांचने के लिए इस पेज पर आईएमई नंबर डालें.

    Oppo1. Oppo यूजर्स अपना वारंटी स्टेटस चेक करने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाएं.2. आपको IMEI नंबर की जरूरत पड़ेगी, जो *#06# डायल करने से मिल जाएगा. 3. वेबसाइट के इस सपोर्ट पेज पर जाएं और IMEI नंबर डालकर चेक करें. अगर फोन असली है तो वारंटी स्टेटस दिखेगा. अगर असली नहीं है तो कुछ नहीं होगा.Asus1. Asus की वेबसाइट पर भी सपोर्ट पेज मौजूद है, जहां आप प्रोडक्ट की वारंटी स्टेटस देख सकते हैं.2. इसके लिए डिवाइस का सीरियल नंबर चाहिए, जो सेटिंग्स मेन्यू से मिल जाएगा.

     3. इस वेबसाइट पर जाएं और सीरियल नंबर डालें. अगर फोन नकली है तो एरर मैसेज आएगा.Vivo1. Vivo ने भी अपनी सपोर्ट पेज पर एक सेक्शन दिया है, जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली.

    2. इसके लिए वेबसाइट पर IMEI नंबर डालना होगा. यहां जाकर अपना फोन चेक करें.Motorola1. Motorola यूजर्स एक Motorola ID बनाकर अपने फोन की असलियत की पहचान कर सकते हैं.2. रजिस्टर करने के बाद फोन को इस अकाउंट में ऐड करें. अगर फोन असली है तो वह डिवाइसेज लिस्ट में दिखेगा.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेकंड हैंड कार खरीदने से पहले इन बातों की जांच जरुर करें, वरना होगा नुकसान……
    Next Article स्मृति ईरानी यहां के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराएंगी……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महा-मुकाबला’100 सीटों पर कांग्रेस का दांव, क्या गौरव गोगोई का ‘प्लान-6’ हिला पाएगा हिमंत का किला…

    March 22, 2026

    राम नवमी पर अयोध्या जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, यात्रा के दौरान नहीं होगी आपको परेशानी…

    March 22, 2026

    कांग्रेस और BJP के बीच है कोई गुप्त समझौता केजरीवाल का नाम लेकर CM ने घेरा, राजनीति में भूचाल…

    March 22, 2026

    बाल मैत्री पहल से आंगनबाड़ी से विद्यालय तक बच्चों का सफर हुआ आसान…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महा-मुकाबला’100 सीटों पर कांग्रेस का दांव, क्या गौरव गोगोई का ‘प्लान-6’ हिला पाएगा हिमंत का किला…
    • राम नवमी पर अयोध्या जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, यात्रा के दौरान नहीं होगी आपको परेशानी…
    • कांग्रेस और BJP के बीच है कोई गुप्त समझौता केजरीवाल का नाम लेकर CM ने घेरा, राजनीति में भूचाल…
    • बाल मैत्री पहल से आंगनबाड़ी से विद्यालय तक बच्चों का सफर हुआ आसान…
    • इस बदलते मौसम में सता रहा है सर्दी-जुकाम तो इन 5 आसान घरेलू नुस्खों से खुद को रखें फिट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?