: अब भारत में बेरोजगार युवाओं को रोजगार में मदद करने के लिए रेलवे ने एक नई मुहिम की शुरूआत की है। रेलवे ने बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए 15 से 18 दिन की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है जिसके बाद वे अपने व्यवसाय की शुरूआत कर पाएंगे। आइए जानते है युवाओं को सक्षम बनाने वाली रेलवे की इस स्कीम के बारें में विस्तार से..
भारतीय सरकार देश के बेरोजगार युवाओं (unemployed youth of the country) के रोजगार के लिए समय-समय पर योजनाएं बना उन्हे सक्षम बनाने का प्रयास करती है। अब भारतीय रेलवे ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार मुहिम शुरू की है. भारतीय रेलवे चाहता है कि वो ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बना सके, इसलिए रेलवे ने इस मुहिम के तहत युवाओं को 15 से 18 दिन की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है, जिसके बाद युवा अपना खुद का स्टार्टअप शुरू (youth start their own startup) कर सकेंगे.
रेलवे विभाग (Railway Department) की रेल कौशल विकास योजना युवाओं को काफी पसंद आ रही है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेनिंग के लिए युवाओं को ज्यादा-पढ़ाई लिखाई की कोई जरूरत नहीं है. महज 10वीं पास युवा भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और 15 से 18 दिन की ट्रेनिंग हासिल कर सकते हैं.
युवाओं को एक्सपर्टस द्वारा दी जाती ट्रेनिंगउत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन (CPRO Captain of North Western Railway) शशि किरण ने बताया है कि भारतीय रेलवे द्वारा रेल कौशल विकास योजना की शुरूआत की गई है. इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे के तहत सभी मंडल पर ऐसे बहुत से कारखाने हैं, जहां ट्रेनों से जुड़े काम किए जाते हैं. बता दें कि ऐसे में आम तौर पर कारखानों में वेल्डिंग के काम किए जाते हैं.
इस काम में युवा दक्षता (Efficiency) हासिल कर रहे हैं. वहीं, वेल्डिंग के अलावा कुछ ऐसे 4 से 5 काम और भी हैं, जिसे इन युवाओं को रेलवे के एक्सपर्ट द्वारा सिखाया जाता है.आसानी से मिल जाएगा लोनरेलवे में युवाओं की इस ट्रेनिंग के पूरी हो जाने के बाद उन्हें रेलवे की तरफ से एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जिसकी मदद से युवा किसी भी बैंक से आसानी से लोन ले सकते हैं, और अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. बता दें कि अब तक केवल उत्तर पश्चिम रेलवे में करीब 5500 से अधिक युवा फ्री ट्रेनिंग ले चुके हैं.
अन्य बेरोजगारों को उपलब्ध करा सकेंगे रोजगारआपको बता दें कि वे यहां ट्रेनिंग (Railway training program) लेने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं. वहीं, इन युवाओं को ट्रेनिंग रेलवे के एक्सपर्ट द्वारा दी जाती है. इसलिए इनके काम में काफी दक्षता देखने को मिलती है.
