*मध्यप्रदेश:-* टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक हैं. टमाटर में लाइकोपीन नामक एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि एक कैरोटीनॉयड हैगाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. गाजर में बीटा कैरोटीन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है.ब्रोक्कॉली में एक खास तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है जिसे ग्लूकोराफेनिन कहते हैं. यह कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. ग्लूकोराफेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को रोकता है जो कि कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बनते हैस्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. स्ट्रॉबेरी में दो मुख्य एंटीऑक्सीडेंट – फ्लेवोनॉयड और एंथोसायनिन पाए जाते हैं. फ्लेवोनॉयड कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को रोकता हैस्पिनेच में एंटीऑक्सीडेंट बहुत ज्यादे पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. स्पिनेच में कैरोटीनॉयड, विटामिन सी और विटामिन ई नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं.कैरोटीनॉयड नामक एंटीऑक्सीडेंट हमारी कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है।
