नई दिल्ली:- कार की सर्विस समय पर करवाने से आप कई परेशानियों से बच जाते हैं। लेकिन अगर सर्विस के लिए समय बचा हुआ है और कार में कुछ परेशानियां आ रही हैं। तो ऐसा एक बेहद जरूरी पार्ट स्पार्क प्लग के खराब होने के कारण भी होता है। ये होता तो काफी छोटा है लेकिन इसका सही तरीके से काम करना काफी जरूरी होता है।
कार की सर्विस समय पर करवाने से आप कई परेशानियों से बच जाते हैं। लेकिन अगर सर्विस के लिए समय बचा हुआ है और कार में कुछ परेशानियां आ रही हैं। तो ऐसा एक बेहद जरूरी पार्ट स्पार्क प्लग के खराब होने के कारण भी होता है। ये होता तो काफी छोटा है लेकिन इसका सही तरीके से काम करना काफी जरूरी होता है।
अगर कार में सभी पार्ट सही तरीके से कम कर रहे हैं। कार को ज्यादा तेज चलाने की जगह आप स्पीड बरकरार रखते हैं। कार की सर्विस भी समय पर करवाते हैं और टायर में हवा भी सही रहती है। तो कार से अच्छी एवरेज मिलती है। लेकिन ऐसा होने के बाद भी कार में एवरेज की परेशानी आ रही है। तो स्पार्क प्लग को जरूर चेक करना चाहिए।
कार में लगे स्पार्क प्लग खराब हो जाएं तो इसका एक नुकसान ये भी होता है। स्पार्क प्लग खराब होने के बाद कार में ज्यादा आवाज आने लगती है और कार पहले से ज्यादा वाइब्रेशन भी करती है।
आपकी कार में सभी कुछ ठीक है। लेकिन अगर एक्सेलेरेटर दबाने पर कार स्पीड पकड़ने में समय ले रही है। तो भी इसकी पूरी संभावना होती है कि कार के स्पार्क प्लग खराब हो गए हों।
