Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रात को सोने से पहले ब्रश करने के यह होते हैं फायदे…..
    News

    रात को सोने से पहले ब्रश करने के यह होते हैं फायदे…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दांतों को साफ करने के लिए आप रोज सुबह ब्रश तो करते ही हैं लेकिन आपको रात को भी ब्रश करना चाहिए, इससे न सिर्फ आपके दांत साफ रहेंगे बल्कि आपकी सेहत भी बनी रहेगी, दिन भर हम जो भी खाते हैं उसकी गंदगी दांतों पर जमी रहती है इससे मुंह के अंदर बैक्टीरिया पनपे के वजह से कई डेंटल प्रॉबलमस हो सकते हैं

    सेल्फ केयर का मतलब सिर्फ फेस मास्क लगाना और स्किन केयर करना नहीं है. बल्कि सेल्फ केयर में आपको अपने ओरल हेल्थ का भी खास ध्यान रखना चाहिए. लेकिन अधिकतर लोग सेल्फ केयर में सिर्फ स्किन केयर शामिल करते हैं और ओरल हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं. आइए जानते हैं हमें रात को सोने से पहले क्यों करना चाहिए ब्रश और इसके क्या फायदे हैं.ओरल हेल्थ और सेल्फ केयर के बीच का कनेक्शनखुद को बेहतरीन फेस मसाज देने से लेकर नाइट वॉक पर जाना सेल्फ केयर में शामिल होता है, इसके साथ ही और भी चीजें हैं जिनको आपको सेल्फ केयर में शामिल करना चाहिए. साफ और चमकदार दांत होने से न सिर्फ आपकी मुस्कान अच्छी होती है बल्कि इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है और आपकी सेहत भी बनी रहती है

    .ओरल हेल्थ का ध्यान रखने से आप दांतो के सड़न, मुंह से बदबू और मसूड़ों की समस्या को दूर रख सकते हैं. इन फायदों के लिए हमें रोज रात को सोने से पहले ब्रश करने की सलाह दी जाती है. आप एक प्रॉपर स्किन केयर रूटीन के साथ डेंटल केयर भी फॉलो कर सकते हैं जिसमें आप पहले स्किन केयर करें इसके बाद ब्रश करें फिर गर्म पानी से नहाने के बाद मेडिटेशन करें. इस प्रोसेस को फॉलो करने से आप साफ सफाई रखने के साथ स्ट्रेस फ्री भी रहेंगे. रात को नहाकर सोना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है इसके साथ ही अगर आप सोने से पहले मेडिटेशन करते हैं तो आप अगली सुबह फ्रेश मूड के साथ उठते हैं.

    रात को ब्रश करना क्यों है जरूरी

    1.दांत सड़ने का खतरा होता है कमआप दिन भर में जो भी खाते हैं वो दांतों पर जमा होती चली जाती है. रात को बिना ब्रश किए सोने से रात भर ये बैक्टीरिया दांतों के साथ मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. दांतों को हेल्दी रखने के लिए हमें रोज रात को ब्रश करके ही सोना चाहिए. रात को ब्रश करके सोने से दांतों में सड़न की समस्या 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है.

    2. गंदगी का जमावड़ा होता है कमरात को ब्रश करके सोने से दांतों पर गंदगी नहीं जमती है, जिससे बैक्टीरिया के पनपने और फैलने का खतरा कम हो जाता है.

    3.मसूड़े डैमेज होने से बचते हैंमसूड़े अक्सर गंदगी और बैक्टीरिया के जमे रहने से खराब होने लगते हैं. इस वजह से इनमें से खून भी आने लगता है और मुंह से बदबू की समस्या भी आने लगती है. इन समस्याओं से निपटने के लिए आप रात को ब्रश करके जरूर सोएं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आपको बच्चों पर या किसी अपने पर नजर रखनी है तो आप इस फीचर के इस्तेमाल से उन पर रख सकते हैं. नजर…..
    Next Article बसंत पंचमी के दिन इस तरह से करें सरस्वती पूजा, मंदबुद्धि छात्र भी होंगे बुद्धिमान…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देशभर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें…

    August 3, 2026

    देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल…

    August 3, 2026

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…

    August 3, 2026

    आज का राशिफल धन, नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन कैसा रहेगा देखें 12 राशियों का हाल…

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देशभर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें…
    • देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल…
    • राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…
    • आज का राशिफल धन, नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन कैसा रहेगा देखें 12 राशियों का हाल…
    • वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?