Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एसबीआई ने बताया फ्रॉड और पैसों के नुकसान से बचने के लिए ना करें ये गलतियां…..
    News

    एसबीआई ने बताया फ्रॉड और पैसों के नुकसान से बचने के लिए ना करें ये गलतियां…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 2, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आपको बैंक तरफ से कॉल आए और कहा जाए कि आपका डेबिट कार्ड एक्सपायर होने वाला है. इसे जारी रखने के लिए आपसे डेबिट कार्ड पर लिखी डिटेल्स मांगी जाएं, तो आप क्या करेंगे? ध्यान रखें ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है और आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.SBI ने बैंक कस्टमर्स को डेबिट कार्ड के मामले में अलर्ट किया है. अगर आपको बैंक अधिकारी के नाम से कोई फोन कॉल आए और डेबिट कार्ड की डिटेल मांगी जाए तो गलती से भी उसे शेयर न करें. अगर आपसे डेबिट कार्ड का नंबर, इस पर लिखा CVV नंबर और एक्सपायरी डेट मांगी जाए तो किसी को भी नहीं बताना है.

    आपके डेबिट कार्ड की डिटेल्स पाकर स्कैमर आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं.

    इसका मतलब है जब कोई आपसे डेबिट कार्ड की डिटेल मांगे या किसी स्कीम का ऑफर दे तो उसकी बातें कान खोलकर सुनें और चौक्कने होकर मामले को समझें.डेबिट कार्ड यूजर रखें इन चीजों का ध्यानडेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना सुविधाजनक है, लेकिन इसकी सुरक्षा भी जरूरी है. अपनी डेबिट कार्ड की डिटेल शेयर करते समय सतर्क रहें, क्योंकि इससे धोखाधड़ी हो सकती है. यहां कुछ हालात बताए गए हैं जिनमें आपको अपनी डेबिट कार्ड की जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए.

    फोन कॉल: यदि कोई आपको फोन करता है और आपसे आपकी डेबिट कार्ड की जानकारी मांगता है, तो सतर्क रहें. भले ही वो बैंक कर्मचारी होने का दावा करें, अपनी जानकारी न दें

    .ईमेल: अगर आपको कोई ईमेल मिलता है जिसमें आपसे आपकी डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी जाती है, तो उस पर क्लिक न करें. ये फिशिंग ईमेल हो सकता है.

    सोशल मीडिया: कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी डेबिट कार्ड की जानकारी शेयर न करें.

    अनजान वेबसाइट: सिर्फ भरोसेमंद वेबसाइट पर ही खरीदारी करें. यदि आपको किसी वेबसाइट पर भरोसा नहीं है, तो अपनी डेबिट कार्ड की डिटेल न दें.

    ATM पर अलर्ट: एटीएम का उपयोग करते समय सावधान रहें. यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो एटीएम का इस्तेमाल न करें.इन स्थितियों में डेबिट कार्ड की जानकारी शेयर करने के बजाय, आप नीचे बताए गए ऑप्शन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं…UPI (Unified Payments Interface) एक सेफ और आसान पेमेंट मेथड है. आप UPI का उपयोग करके बिना अपनी डेबिट कार्ड की जानकारी शेयर किए पेमेंट कर सकते हैं.आप मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके भी पेमेंट कर सकते हैं. मोबाइल वॉलेट आपकी डेबिट कार्ड की जानकारी को सेफ रखते हैं.यदि आपको किसी को पेमेंट करने की जरूरत है, तो आप नकद दे सकते हैं.

    डेबिट कार्ड रखें सिक्योरडेबिट कार्ड के लिए मजबूत/मुश्किल पिन सेट करें.डेबिट कार्ड को हमेशा अपने पास रखें.डेबिट कार्ड का उपयोग करते समय सावधान रहें.डेबिट कार्ड के ट्रांजेक्शन पर नियमित रूप से नजर रखें.यदि आपका डेबिट कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है, तो तुरंत अपने बैंक को बताएं.बैंक से संपर्क करके डेबिट कार्ड के लिए SMS अलर्ट सर्विस भी एक्टिवेट करें. इससे आपको अपने डेबिट कार्ड पर किए गए सभी ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मिलेगी.

    डेबिट कार्ड पर ट्रांजेक्शन की ट्रांजेक्शन लिमिट तय करें. इससे आपके डेबिट कार्ड से बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन नहीं हो पाएगा.ध्यान रखें कि अलग-अलग बैंक की डेबिट कार्ड सेफ्टी पॉलिसी अलग-अलग हो सकती हैं. अधिक जानकारी के लिए, आप अपने बैंक से बातचीत कर सकते हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोबाइल Hang की दिक्कत होती क्यों है और किस तरह से इस परेशानी को दूर किया जाए,जानें…..
    Next Article चीन ने बनाया ऐसा बैटरी, एक बार फुल चार्ज होने पर चलेगा 50 साल, इन कामों में होगा उपयोग…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …

    February 19, 2026

    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…

    February 19, 2026

    शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …

    February 19, 2026

    कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …
    • सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…
    • शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …
    • कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
    • बदलता एनवायरनमेंट स्वास्थ्य के लिए ये 5 बड़ी चुनौतियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?