*भोपाल:-* सवाल ये है कि पेटीएम बैंकिंग पर RBI की कार्रवाई के बाद क्या होगा? इसका जवाब ये है कि अब कंपनी पेटीएम बैंक में नए ग्राहक नहीं जोड़ पाएगी.दूसरा सवाल ये है कि क्या पेटीएम बैंक खाते में पैसे जमा हो पाएंगे? इसका जवाब है नहीं. अब 29 फरवरी के बाद पेटीएम बैंक खातों में पैसे जमा नहीं होंगे.तीसरा सवाल है कि क्या पेटीएम वॉलेट में पैसे डाले जा सकेंगे? इसका जवाब भी नहीं है. 29 फरवरी के बाद ना तो पेटीएम वॉलेट में पैसे जमा होंगे और ना ही वॉलेट में टॉप-अप हो पाएगा.चौथा सवाल ये है कि किसी के पेटीएम वॉलेट में पहले से पैसे हैं तो अब उसका क्या होगा? ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. इस पैसे को 29 फरवरी तक किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर दें या इस्तेमाल कर लें.एक जरूरी सवाल ये है कि क्या UPI से डिजिटल पेमेंट हो पाएगा? हां, आप यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं. बशर्ते यूपीआई किसी और बैंक खाते से लिंक हो.6/6पेटीएम से गाड़ियों के टोल टैक्स के लिए फास्टटैग भी लिंक होता है तो उसका क्या होगा ? फास्टटैग पेटीएम वॉलेट या अकाउंट से लिंक है तो 29 फरवरी के बाद वो काम नहीं करेगा.पेटीएम से गाड़ियों के टोल टैक्स के लिए फास्टटैग भी लिंक होता है तो उसका क्या होगा ? फास्टटैग पेटीएम वॉलेट या अकाउंट से लिंक है तो 29 फरवरी के बाद वो काम नहीं करेगा।
