नई दिल्ली:- यूनिफार्म सिविल कोड समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को UCC ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप दी है।
ड्राफ्ट मिलने के बाद अब सरकार इसे कल होने वाली कैबिनेट मे मंजूरी दे सकती है। जानकारी के मुताबिक धामी सरकार 6 फरवरी को UCC को विधेयक के रूप में विधानसभा में पेश कर सकती है।
UCC की वजह से क्या बदलाव हो सकते हैं?
▪️ महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों में बढ़ोतरी हो सकती है।
▪️ प्रदेश में बहु विवाह पर रोक लग जाएगी।
▪️ लड़कियों को भी लड़कों के बराबर विरासत का अधिकार दिया जा सकता है।
▪️ मुस्लिम समुदाय के भीतर इद्दत जैसी प्रथाओं पर प्रतिबंध लग सकता है।
▪️ पति और पत्नी दोनों को तलाक की प्रक्रियाओं को लेकर समान अधिकार मिलेंगे।
