*भोपाल:-* ये तो आप जानते हैं भारत से लोग विदेश जाते हैं और वहां जाकर बस जाते हैं. फिर वहां की नागरिकता ले लेते हैं. तो जानते हैं ऐसे लोगों कितने हैं और हर साल कितने लोग भारत की नागरिकता वापस कर रहे हैं.विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2018 में 1,34,561 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी थी. इसके बाद साल 2019 में 1,44,017 और साल 2020 में 85256 लोगों ने भारत की नागरिकता त्याग दी.साल 2020 में भारत की नागरिकता त्यागने वालों की संख्या काफी कम हो गई थी, लेकिन 2021 और 2022 में ये संख्या फिर से बढ़ गई.सरकारी डेटा के हिसाब से साल 2021 में 1,63,370 और 2022 में 2,25,620 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी थी. ये संख्या लगातार बढ़ती गई.वहीं, अगर 2023 की बात करें तो इस साल जून तक ही 87,026 ने भारत की नागरिकता छोड़ दी थी. माना जाता है कि इसके बाद भी संख्या में इजाफा हुआ होगा.इससे पहले 1,22,819 2011, 1,20,923 2012, 1,31,405 2013, 1,29,328 2014 1,31,489 2015 1,41,603 2016, 1,33,049 2017 में लोगों ने भारत को छोड़ दिया था।
