*मध्यप्रदेश:-* Vivo Smartphone कंपनी ने बजट सेगमेंट में मिलने वाले स्मार्टफोन Vivo Y27 की कीमत में कटौती कर दी है. Vivo Mobile फोन की कीमत 3 हजार रुपये कम की गई है. इस डिवाइस को नई कीमत के साथ Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है.स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में 14 हजार 999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस फोन की कीमत में 3 हजार रुपये की कटौती के बाद 11999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये दाम फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट का है.डिस्प्ले: इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.64 इंच की फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है जो1080×2388 पिक्सल रिजॉल्यूशन ऑफर करती है.चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो वाई27 में मीडियाटेक हीलियो जी85 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है.रैम:ये फोन 6 जीबी रैम के साथ आता है लेकिन इस बजट फोन में 6 जीबी वर्चुअल रैम का भी फायदा मिलता है, इसका मतलब कि इस फोन में 12 जीबी तक रैम का फायदा मिलता है.स्टोरेज: वीवो वाई27 में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं.कैमरा सेटअप: वीवो वाई27 के 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रटं में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है.बैटरी क्षमता: 44 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
