*झारखंड:-* झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची की एक अदालत ने 5 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी. JMM के नेता हेमंत सोरेन को बुधवार 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इस बीच सोरेन ईडी की हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया.इसके बाद चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. आज शुक्रवार, 2 फरवरी उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.*हेमंत सोरेन को राहत नहीं*हेमंत सोरेन ने ईडी की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी, जहां से उन्हें राहत नहीं मिली. शीर्ष अदालत ने उन्हें पहले हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है. अब सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
