Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब इस सॉफ्टवेयर कंपनी को खरीदेंगे बाबा रामदेव, पतंजलि ने पेश किया 830 करोड़ का ऑफर……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    अब इस सॉफ्टवेयर कंपनी को खरीदेंगे बाबा रामदेव, पतंजलि ने पेश किया 830 करोड़ का ऑफर……

    By Tv 36 HindustanFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *भोपाल:-* एफएमसीजी मार्केट में बड़े हिस्से पर काबिज होने के बाद बाबा रामदेव की नजरें अब अन्य सेक्टर्स पर भी है. ताजे डेवलपमेंट से पता चल रहा है कि पतंजलि आयुर्वेद सॉफ्टवेयर के फील्ड में उतरने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार है.*पूरी तरह नकदी है पतंजलि का ऑफर*ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पतंजलि आयुर्वेद कर्ज में फंसी सॉफ्टवेयर कंपनी रोल्टा इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है. इसके लिए पतंजलि आयुर्वेद ने करीब 830 करोड़ रुपये का ऑफर पेश किया है. पतंजलि का यह ऑफर ऑल-कैश ऑफर है. अगर पतंजलि के ऑफर को स्वीकार किया जाता है तो एफएमसीजी के बाद सॉफ्टवेयर सेक्टर में भी उसकी एंट्री का रास्ता साफ हो जाएगा.*एनसीएलटी की मुंबई बेंच का फैसला*पतंजलि ने यह ऑफर ऐसे समय पेश किया है, जब पिछले सप्ताह कर्ज देने वाले बैंकों के द्वारा Ashdan Properties को हाईएस्ट बिडर बताया जा चुका है. पतंजलि ने एनसीएलटी की मुंबई बेंच से अपने ऑफर पर विचार करने का आग्रह किया, जिसका Ashdan Properties ने विरोध किया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद एनसीएलटी ने फैसला कर्जदाताओं की समिति के ऊपर छोड़ दिया है। *कानूनी पहलुओं पर चल रहा है विचार*ईटी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कर्जदारों की समिति पतंजलि के ऑफर पर विचार करने के बारे में कानूनी राय ले रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि अभी लेंडर्स के सामने जो ऑफर है, उसकी तुलना में पतंजलि का ऑफर बड़ा और बेहतर है. ऐसे में पतंजलि के ऑफर पर विचार करना और उसे स्वीकार करना कर्जदाता बैंकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.*रोल्टा इंडिया के ऊपर इतना है कर्ज*रोल्टा इंडिया एक सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसका फोकस डिफेंस सेक्टर से जुड़ी टेक सर्विसेज पर है. कंपनी के ऊपर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 7,100 करोड़ रुपये बकाया है. उसके अलावा सिटीग्रुप समेत विदेशी बॉन्डहोल्डर्स का 6,699 करोड़ रुपये भी बकाया है. इस तरह रोल्टा इंडिया का कुल कर्ज करीब 14 हजार करोड़ रुपये हो जाता है. कंपनी को दिवाला प्रक्रिया में जनवरी 2023 में एडमिट किया गया था।

    Post Views: 0

    *Now Baba Ramdev will buy this software company Hindi khabar Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायबरेली के युवक ने ऑनलाइन खरीदी भैंस, एडवांस दिए रुपए और फिर…
    Next Article एमजी मोटर ने पूरे लाइनअप के लिए जारी की 2024 प्राइस लिस्ट, जेडएस ईवी का नया वेरिएंट भी हुआ पेश……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…

    May 1, 2026

    19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…

    May 1, 2026

    आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…

    May 1, 2026

    प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…
    • 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…
    • आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…
    • प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…
    • योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?