Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली आकस्मिक बैठक, 5 फरवरी से होगा आवेदन पंजीयन शुरू
    छत्तीसगढ

    महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली आकस्मिक बैठक, 5 फरवरी से होगा आवेदन पंजीयन शुरू

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर।कलेक्टर विलास भोस्कर की अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व योजना के क्रियान्वयन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारियों को योजना और उनके उत्तरदायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए जरूरी प्रशिक्षण भी दिया गया।

    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफलाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। प्रथम चरण में 20 फरवरी तक आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके आगे भी योजना जारी रहेगी और आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान उनके स्वयं के आधार लिंक डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा।

    बैठक में कलेक्टर श्री भोस्कर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में प्रभारी नगर निगम आयुक्त और ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम व सीईओ जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजना का बेहतर क्रियान्वयन जिले में सुनिश्चित करें। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव और पर्यवेक्षक आवेदन लेने से लेकर ऑनलाइन पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में परियोजना अधिकारी भी सहयोग करेंगे। उन्होंने नगर निगम आयुक्त, सीईओ जनपद पंचायत और सीएमओ नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया है कि योजना से संबंधित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना के क्रियान्वयन और अनुश्रवण से संबंधित प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिलाना सुनिश्चित करें। जिले में योजना के क्रियान्वयन हेतु शासन के निर्देशानुसार आवश्यक समितियों का गठन भी कर लिया गया है। इसमें जिला स्तरीय, जनपद पंचायत, नगर निगम और नगर पालिका परिषद स्तरीय समिति का गठन किया गया है। योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेजों को उपलब्ध कराने कलेक्टर ने सीईओ जनपद को सचिवों की बैठक लेकर प्रशिक्षण देने निर्देशित किया है। आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड कार्यालय सहित परियोजना कार्यालय में भी उपलब्ध रहेंगे।

    Views: 0
    Ambikapur chhattisgarh Collector took a surprise meeting for the implementation of Mahtari Vandan Yojana Hindi khabar Hindi news hindinews Mahtari Vandan Scheme not implemented Mahtari Vandan Yojana approved in Chhattisgarh in Vishnudev Sai Cabinet meeting Money for Mahtari Vandan Yojana will start coming from March Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleवाट्सअप ला रहा है धाँसू फीचर, आपके फेवरेट पर्सन को मैसेज करने में होगी आसानी! जानिए सबकुछ
    Next Article जीएसटी विभाग ने पान मसाला गुटखा और तंबाकू बनाने वाली कंपनियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की, लगाया इतना जुर्माना……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…

    November 27, 2026

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल

    November 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…
    • बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा
    • सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को
    • स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के 74 चयनित संविदा शिक्षकों को जारी हुए पदस्थापना आदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?