*मध्यप्रदेश :-* हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह के लोगों से मिलते हैं। इनमें से किसी का भी स्वभाव एक जैसा नहीं होता है। कोई हमें अच्छा लगता है तो किसी का व्यवहार हमें पसंद नहीं आता है। व्यक्ति हमारे सामने जिस तरह का बर्ताव करता है वैसी ही छवि हम उसके बारे में अपने मन में बना लेते हैं।वैसे भी कहा जाता है कि नाम हमारी पहचान होता है। कई बार हम लोगों को बोलते हुए सुनते हैं जैसा नाम वैसा काम। ये बात कहीं ना कहीं सच भी है क्योंकि व्यक्ति के स्वभाव के अलावा उसके नाम का पहला अक्षर भी उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम आपको नाम के पहले अक्षर के आधार पर पर्सनैलिटी की जानकारी देते हैं।*I अक्षर*जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है यह हमेशा प्रेम का इंतजार करते हैं और इन्हें सराहना की जरूरत होती है। ये जज्बाती किस्म के होते हैं और इन्हें ज्ञानवर्धक बातें पसंद होती है। इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है जो इन्हें आर्थिक, भावनात्मक और नैतिक रूप से सपोर्ट कर सके। इन्हें ज्यादा वक्त तक एक ही काम करना पसंद नहीं होता यह बदलाव पसंद करते हैं।*J अक्षर*यह लोग दूसरों के प्रति काफी दयालु होते हैं। खुद मुसीबत में पड़ जाते हैं लेकिन कभी भी अपने दोस्तों की सहायता करने से पीछे नहीं हटते। इन्हें रिश्ते बनाना पसंद होता है। यह रोमांस से भरे हुए होते हैं और अपने पार्टनर से काफी प्यार करते हैं।*K अक्षर*यह लोग काफी आकर्षक स्वभाव के होते हैं लेकिन इनसे बात करना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हें अपने करीबियों की काफी चिंता होती है। यह काफी साहसी होते हैं। किसी भी मोर्चे पर पेशेवर रूप से पेश आने का ढंग आप में अच्छी तरह से है। संबंधों को आप हमेशा गंभीरता से लेते हैं।
