Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेजी से सिकुड़ रहा चंद्रमा, आ रहे भूकंप और पड़ रही हैं दरारें, जानिए क्या धरती के लिए है खतरा?
    समाचार

    तेजी से सिकुड़ रहा चंद्रमा, आ रहे भूकंप और पड़ रही हैं दरारें, जानिए क्या धरती के लिए है खतरा?

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दुनियाभर में इन दिनों सबसे अधिक चंद्रमा की चर्चा हो रही है। एक अध्ययन में चांद को लेकर डराने वाला खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि चंद्रमा सिकुड़ रहा है। यह खबर चंद्रमा पर भेजे जाने वाले मिशनों के लिए खतरे की घंटी है। शोधकर्ताओं ने बताया है कि चंद्रमा के सिकुड़ने की वजह यहां पर आने वाले भूंकप और बढ़ते फॉल्ट्स हैं। नासा के आर्टिमिस अभियान की लैंडिंग वाले स्थान पर भूकंप अधिक आए हैं।

    दरअसल, दक्षिणी ध्रुवों में आने भूकंपों और फॉल्ट लाइन की वजह से चंद्रमा सिकुड़ रहा है। यह वह इलाका है जिसे नासा ने अपने आर्टिमिस-3 अभियान की लैंडिंग के लिए चुना है। नासा का यह मिशन साल 2026 में एक बार फिर चंद्रमा पर इंसान को ले जाएगा। यहां पर भविष्य में बेस बनाने की भी योजना है, लेकिन चंद्रमा के सिकुड़ने की वजह से इसके रास्ते में एक खतरा आ गया है। इस अध्ययन के लिए नासा ने फंड दिया था, जिसने खतरे की घंटी बजा दी है। अध्ययन के मुताबिक, चंद्रमा का केंद्र धीरे-धीरे ठंडा हो रहा और सिकुड़ता रहा है। इसकी सतह पर सिलवटें बनती हैं। ठीक वैसे ही जैसे अंगूर सिकुड़ कर किशमिश बन जाता है।

    वैज्ञानिक रूप से इन्हें थ्रस्ट फॉल्ट्स कहते हैं, जिनकी वजह से चांद की सतह में पूरी तरह से बदलाव हो रहा है। चांद के ठंडा होने से उसकी सतह सिकुड़ती जाती है और भंगुर पपड़ी टूटती है। इस प्रक्रिया के दौरान दरारें पड़ती हैं, जिन्हें फॉल्ट स्कार्प्स कहा जाता है। यह 10 मीटर तक ऊंचे हो सकते हैं। यह प्रक्रिया बताती है कि चांद अभी भी भूगर्भिक तौर पर सक्रिय है। इस खोज से उस पुरानी धारणा को चुनौती मिलती है कि चांद भूगर्भिक तौर पर निष्क्रिय है।

    प्लैनटरी साइंस जर्नल में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया है, जिसमें स्मिथसनियन इंस्टीट्यूट वॉशिंगटन के टॉम वाटर्स ने बताया है कि उनकी मॉडलिंग से पता चलता गहै कि हलके भूकंप चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के इलाकों में झटके दे रहे हैं, जिससे पुराने फॉल्ट, यानी कि टूटी जमीन और बड़ा हो रही है। इसके साथ ही इससे नए फॉल्ट भी बन रहे हैं। इस घटना से पता चलता है कि चंद्रमा सिकुड़ रहा है।

    शोधकर्ताओं ने बताया कि चंद्रमा पर इस तरह के फॉल्ट्स हर तरफ हैं, जो सक्रिय हो सकते हैं। इससे साफ हो चुका है कि अब चंद्रमा पर स्थायी रूप से कैम्प या बेस बनाने की कोशिशों के लिए इन बातों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। शोधकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से फॉल्ट लाइन नजर आई हैं, उन्हें बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है।

    नासा के लूनार रिकोनायसेंस ऑर्बिटर के कैमरे में दक्षिणी ध्रुव के पास हजारों छोटी और नई फॉल्ट देखी गई हैं। ऐसे फॉल्ट भूकंपीय गतिविधि से होते हैं, जो कम गहराई के भूकंपों से बनते हैं। इनमें सबसे मजबूत भूकंप का केंद्र चांद के दक्षिणी ध्रुव पर है। अध्ययन से यह पता चला है कि कई इलाकों में भूस्खलन होगा। इनमें वैज्ञानिक जहां पानी की तलाश करने वाले हैं, वो भी जगह शामिल है।

    क्या धरती को है कोई खतरा?

    एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अध्ययन के सह-लेखक मैरीलैंड यूनिवरिस्टी के निकोलस श्मेर का कहना है कि इसका धरती पृथ्वी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सौ मिलियन सालों में चंद्रमा की परिधि करीब 150 फीट सिकुड़ी है।

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh design 'Earth System Observatory' Earth-Hour earthquakes are coming and cracks are appearing Hindi khabar Hindi news hindinews International news National news The moon is shrinking rapidly Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछेड़खानी के आरोपी को बेलगहना पुलिस ने त्वरित गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरना हुआ शुरू, महिलाओं में दिख रहा है उत्साह, जानिए सबकुछ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?