Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महतारी वंदन योजना के नाम पर उगाही गलत फॉर्म भराने भ्रामक जानकारी देने पर होगी कड़ी कार्यवाही कलेक्टर ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश
    कोरबा

    महतारी वंदन योजना के नाम पर उगाही गलत फॉर्म भराने भ्रामक जानकारी देने पर होगी कड़ी कार्यवाही कलेक्टर ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत ने समय सीमा की बैठक में महतारी वंदन योजना अंतर्गत आवेदन फॉर्म वितरण और जमा लेने के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉर्म वितरण पात्र महिलाओं का आवेदन जमा करने शिविर लगाने आवेदन की जाँच, दावा आपत्ति और आगे की प्रक्रिया के संबंध में जिला पंचायत सीईओ नगर निगम आयुक्त, डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। महतारी वंदन योजना अंतर्गत किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने, फॉर्म भरने के नाम पर उगाही करने गलत कार्यों पर नजर रखने और सम्बंधित एसडीएम को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने टीएल के संबंधित पत्र,विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की।पीएम विश्वकर्मा योजना,आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की दोनों योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए जनचौपाल में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देशित किया कि विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर आवेदकों से आवेदन ले और नियमानुसार कार्यवाही करें। आवेदकों को इस संबंध में पूरी जानकारी अवश्य दें ताकि उन्हें पात्रता और अपात्रता की जानकारी प्राप्त हो सकें।सभी अधिकारियों को फील्ड पर विजिट करते हुए विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उसके क्रियान्वयन पर समुचित कार्यवाही करें। छात्रावास,आश्रमों के निरीक्षण के निर्देश दिए। जिले में होने वाले राखड़ परिवहन पर नजर रखने और नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन करने पर संबंधित वाहन पर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम,पर्यावरण अधिकारी,परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया।विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति,पेंशन के प्रकरणों पर कार्यवाही करने,निलम्बन के मामलों पर जाँच कर बहाल कर संबंधित से कार्य लेने के डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने,निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने ईंट भट्ठों में संचालित बालबाड़ी में शेड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों में समय पर भोजन सहित अन्य सामग्री का वितरण करने के साथ ही निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्याप्त बच्चों की उपस्थिति होने के साथ समय पर केंद्र खोलने और बन्द करने के साथ अन्य गतिविधियां संचालित करने और सुपरवाइजरों को फील्ड पर केंद्र का निरीक्षण करने आंगनबाड़ी केंद्र,स्कूलों में विद्युतीकरण,पहुँचमार्ग के लिए स्टीमेट बनाने,शेष गांवों में विद्युतीकरण के सम्बंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।आत्मानन्द स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, भारी वाहन चलने वाले सड़को पर धूल उड़ने से बचाव के लिए किए जा रहे पानी का छिड़काव और भारी वाहनों से लगने वाले जाम पर कार्यवाही करने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम,कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा,निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

    स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों में पीवीटीजी की होगी भर्ती

    जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के शिक्षित बेरोजगारों को शिक्षा,स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में रिक्त चतुर्थ पदों पर रखने और अन्य पदों पर योग्यता अनुसार नियुक्ति देने तथा आवश्यकतानुसार नियमों में शिथिलता देने के निर्देश देते हुए आदिवासी विभाग से समन्वय बनाकर पीवीटीजी को प्राथमिकता देने जर्जर स्कूलों की सूची प्रस्तुत करते हुए डीएमएफ अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने स्कूलों में रिक्त शिक्षकों की जानकारी प्रस्तुत करने अतिथि शिक्षक,अतिथि व्याख्याता के पदों पर 16 जून से भरने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।उच्चतर विद्यालयों में विशिष्ट विषयों के पदों पर किसी शिक्षकों की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए।

    स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने लगेंगे शिविर
    अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाणपत्र बनाने एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसीलदार, पटवारी,स्कूल शिक्षक को आवश्यक जानकारी देकर स्कूल में शिविर लगवाएं। विद्यार्थियों से जाति प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा लेकर और दस्तावेज नहीं होने पर ग्राम सभा आयोजित कराने तथा समय-सीमा के भीतर प्रमाणपत्र प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

    शासकीय कॉलेजो की समस्या होगी दूर

    जिले के सभी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित कर वहाँ की समस्याओं को चिन्हित कर एक प्रस्ताव बनाकर दें ताकि डीएमएफ से वहाँ की व्याप्त समस्याओं का निराकरण किया जा सकें।

    कलेक्टर ने लिफ्ट प्रारंभ करने के दिए निर्देश
    पुलिस अधीक्षक सहित अन्य कार्यालयों में लगाए गए लिफ्ट को प्रारम्भ करने कहा कि कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्या को लेकर आते हैं। इस दौरान ऊपर की मंजिल में जाने में असुविधा होती है। बैठक में विद्युत व यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते लिफ्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Strict action will be taken against extortion in the name of Mahtari Vandan Yojana Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस को लगेगा एक और झटका, BJP ने कर ली तैयारी, सिंधिया लगाएंगे दिग्विजय के गढ़ में सेंध…
    Next Article बालको के विभिन्न पहल के माध्यम से युवा बन रहे है स्वावलंबी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केआईटीजी 2026 (सातवां दिन राउंडअप) : झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता

    March 31, 2026

    छुरी बालक छात्रावास के दैनिक मजदूर को सेवा से पृथक किया गया छात्रों से दुर्व्यवहार वअनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई …

    March 31, 2026

    जनगणना 2027 के दृष्टिगत कोरबा जिले के शासकीय सेवकों के अवकाश आवेदनों की समीक्षा हेतु समिति गठित कि गई…

    March 31, 2026

    खाना के लिए ये तेल है सबसे बढ़िया बीमारियों से बचना हो, तो इस खबर को पढ़ लीजिए…

    March 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केआईटीजी 2026 (सातवां दिन राउंडअप) : झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता
    • छुरी बालक छात्रावास के दैनिक मजदूर को सेवा से पृथक किया गया छात्रों से दुर्व्यवहार वअनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई …
    • जनगणना 2027 के दृष्टिगत कोरबा जिले के शासकीय सेवकों के अवकाश आवेदनों की समीक्षा हेतु समिति गठित कि गई…
    • खाना के लिए ये तेल है सबसे बढ़िया बीमारियों से बचना हो, तो इस खबर को पढ़ लीजिए…
    • सरकार ने मंत्रालयों में किया बदलाव, ये बने DGCA के नए प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों पर रखेंगे नजर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?