Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पाकिस्तान चुनाव से पहले जानिए वहां की संसद हमारी संसद से कितनी अलग है…..
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पाकिस्तान चुनाव से पहले जानिए वहां की संसद हमारी संसद से कितनी अलग है…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *पाकिस्तान:-* पाकिस्तान में 8 फरवरी को वोटिंग है. वहां के चुनाव आयोग ने नेशनल असेंबली और राज्य की विधानसभाओं के 859 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 26 करोड़ मतपत्रों का वितरण शुरू कर दिया है. लेकिन इस चुनाव से पहले चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर पाकिस्तान और भारत की संसद में कितनी समानताएं हैं और यह दोनों संसद एक दूसरे से किन बातों पर अलग हैं.*कैसी है पाकिस्तान की संसद*पाकिस्तान की संसद के बारे में बात करें तो वो भारतीय संसद की तरह ही है. यहां भी भारत की तरह दो सदम होते हैं. हालांकि, दोनों देशों में नाम का फर्क है. जैसे भारत में निचल सदन को लोकसभा और उच्च सदन को राज्य सभा कहते हैं. वहीं पाकिस्तान में निचले सदन यानी राष्ट्रीय असेंबली को कौमी इस्म्बली और उच्च सदन यानी सीनेट को आइवान-ए बाला कहते हैं.*एक बड़ा फर्क ये भी है*पाकिस्तान में राष्ट्रीय असेंबली यानी कौमी इस्म्बली भारत की लोकसभा की तरह काम करती है. लेकिन यहां राष्ट्रपति भी संसद का हिस्सा होता है. पाकिस्तान के दोनों सदनों में राष्ट्रपति शामिल होता है. जबकि, भारत में ऐसा नहीं है. भारत में राष्ट्रपति किसी भी सदन में शामिल नहीं होता.*वहां की संसद को क्या कहते हैं*पाकिस्तान में संसद को मजलिस-ए-शूरा कहते हैं. फिलहाल ये पाकिस्तान के इस्लामाबाद में है. हालांकि, 1960 से पहले ये पाकिस्तान के कराची में हुआ करता था. अब बात करते हैं कि यहां आम चुनाव कैसे होते हैं. दरअसल, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 342 सदस्य होते हैं, जिसमें सिर्फ 272 ही प्रत्यक्ष मतदान के लिए चुने जाते हैं. वहीं बाकी के 70 उम्मीदवारों के लिए चुनाव नहीं होता. वहीं इनमें 10 सीटें ऐसी होती हैं जो पाकिस्‍तान के पारंपरिक और धार्मिक अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लिए आरक्षित होती हैं. इनका चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व के नियम के तहत होता है.*राज्यसभा की तरह आइवान-ए-बाला*भारत में जैसे राज्य सभा है उसी तरह से पाकिस्तान में आइवान-ए-बाला जिसे सीनेट भी कहते हैं. ये कभी डिजॉल्व नहीं होती. बस समय-समय पर इसके सदस्य बदलते रहते हैं. यहां सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है. आइवान-ए-बाला के पास कई विशेष अधिकार होते हैं जो नेशनल असेंबली के पास नहीं होते. आपको बता दें, पाकिस्तान के संविधान में सीनेट को भंग करने का कोई प्रावधान नहीं है।

    Post Views: 0

    *Before Pakistan elections Hindi khabar Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना गुरूजनों का दायित्व: बृजमोहन अग्रवाल
    Next Article नहीं बढ़ेगी पीएम किसान सम्मान योजना की राशि, मंत्री ने सदन में किया खुलासा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…

    March 3, 2026

    यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

    March 3, 2026

    आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…
    • यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…
    • ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…
    • आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
    • ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?