Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अंगूर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए खाने का सही मात्रा
    स्वास्थ्य

    अंगूर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए खाने का सही मात्रा

    By Tv36 HindustanFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अंगूर कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं।
    यही वजह है कि डॉक्टर भी इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, लेकिन अंगूर का अधिक सेवन फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
    अमूमन लोग छोटे होने के कारण अधिक अंगूर खा लेते हैं और इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
    आइए जानते हैं कि ज्यादा अंगूर खाने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और रोजाना कितनी मात्रा में इनका सेवन करना लाभदायक है।

    दस्त या कब्ज
    अंगूर में प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है और उच्च शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से दस्त की समस्या हो सकती है।
    इसके अतिरिक्त अंगूर अघुलनशील फाइबर से भी भरपूर होते हैं और इनकी अधिक मात्रा पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकती है, जिससे दस्त या कब्ज हो सकते हैं।
    अंगूर का अधिक सेवन पेट दर्द का कारण भी बन सकता है।
    यहां जानिए सर्दियों में ये आदतें उत्पन्न कर सकती हैं कब्ज की समस्या।

    वजन का बढ़ना
    अंगूर के अधिक सेवन से वजन बढ़ने की भी संभावना रहती है और इसका कारण इनमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा हो सकती है।
    कई लोग इस वजह से इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं क्योंकि इनमें फाइबर और कम कैलोरी होती है, लेकिन अंगूर के जरिए अधिक मात्रा से शरीर में पहुंचने वाली शर्करा से वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है।
    इसलिए वजन घटाने वाले लोग इस फल का कम ही मात्रा में सेवन करें।

    गैस होना
    कभी भी खाली पेट अंगूर का सेवन न करें क्योंकि इस स्थिति में अधिक अंगूर खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

    इससे आंतों की परत को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे सिरदर्द और उल्टी भी हो सकती है।
    बता दें कि सैलिसिलिक एसिड की मौजूदगी के कारण अंगूर आपके पेट में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे गैस बनने लगती है।

    गर्भावस्था में पहुंचा सकते हैं नुकसान
    गर्भवती महिलाओं के लिए भी अंगूर का अधिक सेवन मुसीबत बन सकता है।
    इसका मुख्य कारण है कि अंगूर में फिनोलिक यौगिक मौजूद होते हैं, जिसकी अधिकता से गर्भवती महिला और होने वाले शिशु का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
    इसके अतिरिक्त स्तनपान कराने वाले महिलाओं को भी अंगूर का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
    इन स्थितियों में महिलाओं को कुछ ही मात्रा में अंगूर खाने चाहिए।

    क्या है अंगूर की सही मात्रा?
    सही मात्रा में अंगूर खाने से शरीर के साथ-साथ त्वचा को कई लाभ मिल सकते हैं, लेकिन अगर आप इनका अधिक सेवन करते हैं तो इससे त्वचा पर उल्टा असर पड़ सकता है।
    दरअसल, अंगूर के अधिक सेवन से त्वचा पर सूजन, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
    बता दें कि रोजाना 20 से 30 अंगूर का सेवन करना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

    Post Views: 0

    #Health Better health chhattisgarh Consuming too much grapes can cause these health problems Hindi khabar Hindi news hindinews Pregnant women in winter will get tremendous benefits if they eat grapes during pregnancy. Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभुने चने या भिगोए हुए, कौन से चने खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है? जानिए…
    Next Article गौतम अडानी का जोरदार कमबैक…बनें दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विधानसभा में जोरदार हंगामा, खाद-बीज की कमी और कालाबाजारी पर विपक्ष का विरोध, 23 विधायक निलंबित, कार्यवाही स्थगित …

    July 14, 2025

    आखिर मुकेश और अनंत अंबानी के लिए क्यों अहम होने वाला है 18 जुलाई, ये है खास वजह…

    July 14, 2025

    लो आ गई करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त…

    July 14, 2025

    पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र बिना पर्ची, बिना खर्ची हो रही भर्ती’…

    July 14, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    × Popup Image
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विधानसभा में जोरदार हंगामा, खाद-बीज की कमी और कालाबाजारी पर विपक्ष का विरोध, 23 विधायक निलंबित, कार्यवाही स्थगित …
    • आखिर मुकेश और अनंत अंबानी के लिए क्यों अहम होने वाला है 18 जुलाई, ये है खास वजह…
    • लो आ गई करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त…
    • पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र बिना पर्ची, बिना खर्ची हो रही भर्ती’…
    • एक बार फिर PMAY रजिस्ट्रेशन शुरू इस डेट तक अप्लाई करें और बिना खर्च के घर पाने का मौका पाए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?