Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑनलाइन वर्कआउट सीखते समय न करें ये 5 गलत‍ियां, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    ऑनलाइन वर्कआउट सीखते समय न करें ये 5 गलत‍ियां, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर……

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायपुर:-* आजकल हर कोई ज‍िम जाने या बाहर सैर पर जाने के बजाय घर बैठे एक्‍सरसाइज करना ज्‍यादा पसंद करता है। घर पर एक्‍सरसाइज करना ज्‍यादा आसान और सुव‍िधाजनक होता है। यह उन लोगों के ल‍िए अच्‍छा है जो घर पर ही ज्‍यादा समय ब‍िताते हैं। घर बैठे लोगों को एक्‍सरसाइज स‍िखाने के ल‍िए कई ट्रेनर ऑनलाइन वर्कआउट स‍िखाते हैं। घर बैठे लोगों के ल‍िए ट्रेनर से ऑनलाइन वर्कआउट सीखना क‍िसी वरदान से कम नहीं है। अब वह जमाना गया जब आपको ट्रेनर से एक्‍सरसाइज सीखने के ल‍िए हजारों रूपए खर्च करने पड़ते थे। अब महीने भर का या हफ्ते भर का सब्सक्रिप्शन लेकर आप एक्‍सरसाइज सीख सकते हैं। लेक‍िन हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। ऑनलाइन वर्कआउट जहां एक तरह आसान है वहीं दूसरी तरफ इससे जुड़े कुछ नुकसान भी हैं, ज‍िसके बारे में हम आगे बात करेंगे। *1. वार्म अप न करना-*कई लोग ऑनलाइन एक्‍सरसाइज तो करते हैं, लेक‍िन वार्म अप नहीं करते। वार्म अप न करने के कारण मसल्‍स और जोड़ों पर बुरा असर पड़ सकता है। ऑनलाइन एक्‍सरसाइज सेशन से पहले आधे घंटे वॉक और स्‍ट्रेच‍िंग जरूर करें। इससे शरीर, एक्‍सरसाइज के ल‍िए तैयार हो जाएगा। *2. ओवर एक्‍सरसाइज करने से बचें-*ऑनलाइन एक्‍सरसाइज सीखते समय लोग कभी-कभी जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करने लगते हैं। इससे तबीयत खराब हो सकती है। यहां तक की आपको चोट भी लग सकती है। आपको धीरे-धीरे स्‍पीड और एक्‍सरसाइज करने की क्षमता को बढ़ाना चाह‍िए। इससे फ‍िटनेस इंप्रूव होती है। *3. गलत तकनीक को फॉलो करना-*ऑनलाइन वर्कआउट सीखने का सबसे बड़ा नुकसान है गलत तकनीक का प्रयोग करना। ऑनलाइन वर्कआउट सीखते समय ट्रेनर के बताए सही तरीके को आपने गलत ढंग से करना शुरू कर द‍िया, तो आपकी गलती आसानी से पकड़ में नहीं आएगी। ट्रेनर के ल‍िए हर व्‍यक्‍त‍ि की एक्‍सरसाइज तकनीक पर गौर करना मुमक‍िन नहीं है, इसल‍िए अपनी तकनीक पर खुद गौर करें।*4. शरीर के असामान्‍य लक्षणों पर गौर न करना-* ऑनलाइन एक्‍सरसाइज सेशन लगातार चलते रहते हैं। वह एक समय तक सीम‍ित होते हैं। ऐसे में ऑनलाइन क्‍लॉस के साथ अपनी स्‍पीड बनाने के चक्‍कर में कई बार लोग अपनी तबीयत खराब कर लेते हैं। अगर आपको ऑनलाइन सेशन के दौरान थकान हो रही है, तो कुछ देर आराम करें और फ‍िर दोबारा जारी रखें। मसल्‍स में दर्द या ऐंठन महसूस होने की स्‍थ‍ित‍ि में भी रुकना चाह‍िए। शरीर के असामान्‍य लक्षणों को नजरअंदाज करना आपके ल‍िए परेशानी का कारण बन सकता है। *5. अपनी क्षमता को कंपेयर करना*ऑनलाइन एक्‍सरसाइज करते समय कई बार बहुत से लोग साथ में एक्‍सरसाइज करते हैं। जो लोग अच्‍छा परफॉर्म करते हैं, उन्‍हें ट्रेनर से शाबाशी भी म‍िलती है। कई लोग इस चक्‍कर में अपनी क्षमता को दूसरों से कंपेयर करने लगते हैं। इस चक्‍कर में स्‍ट्रेस हो जाता है या आप जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करने लगते हैं। इसल‍िए इस गलती से बचना चाह‍िए।

    Post Views: 0

    *Do not make these 5 mistakes while learning online workout Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleIAS एस प्रकाश को परिवहन विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी, आदेश जारी…
    Next Article अंकुरित चना खाने से हो सकता है नुकसान? जानें अंकुरित चना खाने के साइड इफेक्ट्स
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान…

    June 10, 2026

    NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

    June 10, 2026

    ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

    June 10, 2026

    यहां की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी BJP, हिडन कार्ड का करेंगे इस्तेमाल…

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान…
    • NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…
    • ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…
    • यहां की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी BJP, हिडन कार्ड का करेंगे इस्तेमाल…
    • प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?