मध्य प्रदेश:- 20 शहरों में महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बस का संचालन किया जाएगा। सभी बसें शहरी सीमा क्षेत्र में संचालित की जाएगी। इसके लिए प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री नीरज मंडलोई द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए पिंक बस की खास बातें
पिंक बसों में बस संचालक एवं परिचालक महिला ही होगी।
पिंक बसों में केवल महिला यात्री ही यात्रा कर सकेगी।
महिला चालक एवं परिचालक के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा।
महिला चालक के लिए लायसेंस और ट्रेनिंग की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी।
स्मार्ट सिटी शहरों में पिंक बसों की निगरानी कमाण्ड सेंटर के माध्यम से की जाएगी।
पिंक बसों में महिला यात्री को टिकिट की सुविधा के साथ डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी रहेगी।
पिंक बसों में जीपीएस लगा रहेगा। लाइव लोकेशन मिलेगी।
पिंक बस में इमरजेंसी हेल्प के लिए पैनिक बटन लगाया जाएगा।
मध्य प्रदेश के किन शहरों में पिंक बसों का संचालन होगा
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, सागर, छिंदवाड़ा, मुरैना, बुरहानपुर, सतना, खंडवा, देवास, रीवा, सिंगरौली, कटनी, भिण्ड, गुना, शिवपुरी और विदिशा शहरों में पिंक बस का संचालन किया जाएगा।
